ADVERTISEMENT
home / ब्यूटी
शादी के बाद विराट और अनुष्का का आशियाना होगा मुंबई का यह शानदार अपार्टमेंट

शादी के बाद विराट और अनुष्का का आशियाना होगा मुंबई का यह शानदार अपार्टमेंट

विराट और अनुष्का की शादी के जितने भी फोटोग्राफ मिले हैं, वे हमें नाकाफी लग रहे हैं। पूरी दुनिया इस शादी के बारे में बातें कर रही है, यहां तक कि इटली के मीडिया ने भी इस शादी को कवर किया है। और विरुष्का की शादी के बारे में कुछ भी पता लग  जाए, इसके लिए  हम अपनी सीट से बिलकुल फेवीकोल की तरह से चिपक कर बैठे हैं और अपने स्क्रीन को देख रहे हैं।

virushka-1 

अभी आई ताजा खबर के अनुसार हमें पता लगा है कि शादी के बाद यह नवदम्पति कहां रहेगा… यह मुंबई में 34 करोड़ रुपये कीमत का एक लग्जरी अपार्टमेंट है।
virushka-omkar-2

मिली रिपोर्ट के अनुसार पिछले साल इस इंडियन क्रिकेटर ने यह फ्लैट खरीदा था, जिसके बारे में कहा जा रहा था कि यह एक रेजीडेंशियल प्रोजेक्ट का हिस्सा है, जिसे Omkar 1973 कहा जाता है।

ADVERTISEMENT

यह अपार्टमेंट 7171 वर्गफीट क्षेत्र में बना है, जो 35वीं मंजिल पर है। यह अपार्टमेंट से बेहद खूबसूरत समुद्र का नज़ारा किया जा सकता है।

 virushka 3

द इकॉनॉमिक टाइम्स की खबर है कि कोहली का यह लग्ज़री आशियाना एक bare-shell open sky bungalow है, जिसे बाद में इन दोनों की इच्छा के अनुसार कस्टमाइज़ किया जाएगा।

virushka Omkar 1973

ADVERTISEMENT

रिपोर्ट्स की मानें तो कोहली को अपने इस लग्ज़री आशियाने का पज़ेशन 2018 की शुरूआत में मिल जाएगा। ऐसा लगता है कि इस बॉलीवुड कपल के लिए अभी बहुत कुछ अच्छा होना बाकी है।

सभी फोटो सौजन्य: Omkar 1973

इसे भी देखें – 

#वीरुष्का विवाह के बारे में सारी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें

ADVERTISEMENT
14 Dec 2017

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT