विराट और अनुष्का इटली में सीक्रेट वेडिंग के बाद अब 21 दिसंबर को दिल्ली में अपने रिसेप्शन से पहले शॉर्ट हनीमून पीरियड एंजॉय कर रहे हैं।
परिवार के साथ नहीं आए थे नज़र
अनुष्का का परिवार तो कल मुंबई वापस आ गया था पर उनके साथ विराट और अनुष्का नज़र नहीं आए थे। दरअसल अपनी सीक्रेट वेडिंग के बाद वे अपना सीक्रेट हनीमून एंजॉय कर रहे हैं। साउथ अफ्रीका में हनीमून मनाने से पहले विरुष्का यूरोप के विंटर वंडरलैंड में कुछ क्वॉलिटी टाइम बिता रहे हैं। हालांकि अभी यह पता नहीं चल सका है कि ये दोनों कहां हैं पर इनके चेहरों पर साथ होने की खुशी साफ नज़र आ रही है। अनुष्का ने हनीमून की अपनी पहली सेल्फी पर कैप्शन में लिखा है, ‘इन हेवेन, लिटरली’ यानी कि उन्हें वह जगह स्वर्ग सी खूबसूरत नज़र आ रही है।
साउथ अफ्रीका में होगा दूसरा हनीमून
जहां अभी दोनों यूरोप में ही समय गुज़ार रहे हैं, वहीं पता चला है कि न्यू ईयर के समय दोनों साउथ अफ्रीका में अपना हनीमून मनाएंगे। दिल्ली व मुंबई में रिसेप्शन कार्यक्रमों के आयोजन के बाद वे साउथ अफ्रीका चले जाएंगे। वहां कुछ दिन साथ बिताने के बाद अनुष्का शाह रुख खान और कैटरीना कैफ के साथ अपनी फिल्म की शूटिंग पूरी करने के लिए मुंबई लौट आएंगी, जबकि विराट मैच खेलने के लिए कुछ दिन वहीं रुकेंगे। उसके बाद वे दिल्ली से मुंबई स्थित वोरली वाले अपने अपार्टमेंट में शिफ्ट हो जाएंगे।
#वीरुष्का विवाह के बारे में सारी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें