वह सपने जैसा है तो वह जादूगरनी सी और अब आखिरकार दोनों एक हो चुके हैं! जी हां, यहां हम बात कर रहे हैं विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की परिकथा सी सीक्रेट वेडिंग की, जो कि हाल ही में इटली के टस्कनी में हुई थी। फैंस के बीच #विरुष्का के नाम से मशहूर यह जोड़ी अपने रिश्ते को लंबे समय से छिपाए हुए थी और आखिरकार 11 दिसंबर 2017 को एक खूबसूरत लोकेशन पर इन्होंने सात फेरे लेकर सबको चौंका दिया। इस परिकथा सी शादी ने जितना सबको आश्चर्य में डाला, उससे ज़्यादा दीवाने हम विराट के हो चुके हैं! दूल्हों के गोल्स तो पहले से बने हुए हैं पर जो गोल्स हाल ही में विराट ने सेट किए हैं, उनको तोड़ पाना बिल्कुल भी आसान नहीं है। कुछ तस्वीरें इस बात का सुबूत हैं कि विराट जैसे दूल्हे की बराबरी कोई भी नहीं कर पाएगा! हम उम्मीद करते हैं कि दुनिया का हर दूल्हा विराट के जैसा बन सके!
अगर कोई मेरी तरफ भी इस तरह से देखता रहे, जैसे विराट अपनी नुष्की को देखता है तो मेरी ज़िंदगी तो सुपर सक्सेसफुल हो जाएगी।
… और जिस तरह से सगाई के बाद विराट ने अनुष्का को गले लगाया था, मेरी आंखों में तो सच में आंसू ही आ गए!
न मेहंदी के दौरान, न शादी, न फेरों और न ही विदाई के समय!
उसने ऐसा किया, सिर्फ इसलिए नहीं कि उसे ऐसा करना चाहिए था! यह दूल्हों का नया गोल बन सकता है!
थोड़ी सी, पर लगवाई तो सही! वह पूरी रस्म के दौरान उसके साथ बैठा रहा और यह देखकर हमारी आंखों में वाकई खुशी के आंसू हैं।
जहां ज़्यादातर दूल्हे हल्दी की रस्म से भागने की फिराक में रहते हैं, वहीं विराट ने डांस कर इस रस्म को भी खूब एंजॉय किया!
एक पल के लिए भी नहीं! और न ही कभी खोने देगा.. क्योंकि वे एक-दूसरे से प्यार करते हैं!
विराट की आंखों से ही अनुष्का के लिए उसका प्यार झलकता है। तो फिर ऐसा कैसे हो सकता था कि वह अपने लुक को उसके साथ कोऑर्डिनेट न करता!
फेरों और पूजा के समय में भी उसने इस बात का ध्यान रखा कि वह माहौल को खुशनुमा बनाए रहे! कैसे कर लिया उसने इतना कुछ?
हां, विराट ने विदाई के दौरान भी अनुष्का की आंखों से आंसू की एक बूंद भी नहीं गिरने दी। शादी के बाद अनुष्का ने मुस्कुराते हुए अपने परिवार से विदा ली।
सब कितना अलग है!
क्योंकि… अब मान ही लेते हैं, आखिरकार वह विराट कोहली है!
कितना प्यारा है न वह! पर हां, अब अनुष्का का है! मज़ाक की बात एक तरफ.. हमारी तरफ से इस खूबसूरत जोड़ी को एक खुशनुमा जीवन की ढेर सारी शुभकामनाएं!
Images Courtesy: Instagram
#वीरुष्का विवाह के बारे में सारी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें