सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है विरुष्का की बेटी की पहली पिक, आपने देखी क्या?
विराट कोहली (Virat Kohli) और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) की बेटी की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। दरअसल, इस तस्वीर को विराट के भाई विकास कोहली ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। विकास ने इंस्टाग्राम पर अनुष्का और विराट (Virushka) की बेटी की तस्वीर शेयर करते हुए परिवार के नए सदस्य का स्वागत किया है। इस तस्वीर में कॉजी ब्लेंकेट में बच्ची के पैर लिपटे हुए दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ”बहुत ज्यादा खुशी है… हमारे घर में एंजल आई है।”
इसके बाद फैन्स को बधाई के मैसेज आना शुरू हो गए। एक फैन ने लिखा,” ढेर सारी बधाई। आपको और आपके परिवार के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं। आपके इस नए अध्याय के लिए ऑल द बेस्ट। किंग, क्वीन और प्रिंसेस।” वहीं एक अन्य ने लिखा, ”बच्ची की ओर तस्वीरें देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकते।”
बता दें विराट और अनुष्का (विरुष्का) ने सोमवार दोपहर को बेटी का स्वागत किया। विराट ने फैन्स के साथ अपनी खुशी जाहिर करते हुए एक पोस्ट भी शेयर किया था। इसमें उन्होंने लिखा था, ”हमें ये बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हमारे घरे लक्ष्मी आई है। आपकी दुआओं, प्यार और स्नेह के हम आभारी हैं। अनुष्का और हमारी बेटी दोनों पूरी तरह से स्वस्थ हैं और हम अपनी जिंदगी के नए अध्याय को शुरू करते हुए बहुत खुश हैं।”
गौरतलब है कि पिछले साल अगस्त में विराट और अनुष्का ने तस्वीर शेयर करते हुए प्रेगनेंसी की पुष्टी की थी। इस तस्वीर में अनुष्का अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रही थीं। तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने बताया था कि अनुष्का की डिलीवरी डेट जनवरी की है।
वहीं कुछ समय पहले दिए गए एक इंटरव्यू में अनुष्का ने कहा था कि उन्होंने अपने बच्चे के लिए जेंडर न्यूट्रल नर्सरी बनाई है। अनुष्का ने इसमे कहा था कि, ”मैं नहीं मानती कि लड़कों को नीला और लड़कियों को पिंक कलर पहनना चाहिए। हमारी नर्सरी में सारे रंग हैं। उन्होंने कहा, मुझे और विराट दोनों को ही जानवरों से प्यार है और इस वजह से हम चाहते हैं कि हमारे बच्चे की जानवरों से अच्छी बोंड बने। वो बच्चों को काइंडनेस और कंपैशन सिखाते हैं।”
वहीं वर्क फ्रंट की बात करें तो अनुष्का आखिरी बार आनंद एल राय की फिल्म जीरो में दिखाई दी थीं। इसके बाद अब वह मई से अपने काम पर वापस लौटेंगी।
POPxo की सलाह : MYGLAMM के ये शानदार बेस्ट नैचुरल सैनिटाइजिंग प्रोडक्ट की मदद से घर के बाहर और अंदर दोनों ही जगह को रखें साफ और संक्रमण से सुरक्षित!
12 Jan 2021