बॉलीवुड कपल राजकुमार राव और पत्रलेखा की ग्रैंड शादी के बाद अब एक्टर आदित्य सील भी अपनी गर्लफ्रेंड अनुष्का रंजन के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। इसी बीच दोनों ने हाल ही में शानदार संगीत पार्टी का आयोजन किया था और इस दौरान आलिया भट्ट, वामी कपूर, भाग्यश्री, रवीना टंडन, मनीष मल्होत्रा, सुजैन खान, अली गोनी, भूमि पेडनेकर, क्रिस्टर डिसूजा समेत कई सितारे शामिल हुए थे।
अनुष्का रंजन और आदित्य सील की सगाई, संगीत और शादी की तस्वीरें और वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस दौरान दुल्हन, अपने स्क्वैयड के साथ गुड़ नाल इश्क मिट्ठा गाने पर डांस करते हुए नजर आई। इसके बाद अनुष्का रंजन और आदित्य सील भी रोमांटिक डांस करते हुए दिखाई दिए।
दोनों इस दौरान बेहद ही खूबसूरत लग रहे थे और हमारी दोनों पर नजरे ही नहीं हट पा रही हैं। दुल्हन इस दौरान रेड कलर की ग्लिटरी साड़ी में दिखाई दीं, जिसे उन्होंने शानदार ज्वेलरी के साथ कैरी किया था। वहीं, आदित्य सील ब्लैक कुर्ता और ब्लैक पजामा में दिखाई दिए थे और इसे उन्होंने ग्लिटरी ग्रे जैकेट के साथ पेयर किया था। दोनों का लुक एक दूसरे को कॉम्प्लिमेंट कर रहा था।
वहीं अन्य वीडियो में आदित्य बहुत ही क्यूट लग रहे हैं और तू मेरे अगल-बगल है गाने पर डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। गौरतलब है कि आदित्य ने 2019 में अनुष्का रंजन को शादी के लिए प्रपोज किया था। वह अनुष्का रंजन से पहली बार उनकी मां की एनजीओ बेटी के जरिए से मिले थे।
यह भी पढ़ें:
हाथों में हाथ डाले कुछ इस अंदाज में नजर आया ये न्यूली वेड कपल, देखिए पत्रलेखा का ऑफ्टर वेडिंग लुक
अंकिता लोखंडे की बैचलरेट में टीवी स्टार्स मजा करते हुए आयें नजर, देखें Photos और Videos
धमाकेदार एंट्री करने से लेकर विदाई तक देखें कुंडली भाग्य एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या की शादी की शानदार Pics
POPxo की सलाह: MyGlamm की ग्लो स्किनकेयर रेंज के साथ रखें अपनी त्वचा का ख्याल।