ADVERTISEMENT
home / लाइफस्टाइल
Video में देखें, नीरज चोपड़ा के इस थ्रो ने कैसे दिलाया भारत को एथलीट में पहला गोल्ड मेडल

Video में देखें, नीरज चोपड़ा के इस थ्रो ने कैसे दिलाया भारत को एथलीट में पहला गोल्ड मेडल

टोक्यो ओलंपिक 2020 (Tokyo Olympics 2020) में भारत के एथलीट नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने जैवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल (Gold Medal) जीतकर इतिहास रच दिया है। दरअसल, नीरज ने एथलीट में गोल्ड जीतकर 100 साल पुराने सूखे को खत्म कर दिया है। फाइनल मुकाबले में भारतीय एथलीट नीरज ने पहली कोशिश में ही 87.03 मीटर का थ्रो फेंका था, जिसे देखते ही देशवासी झूम उठे थे लेकिन अभी नीरज का बेस्ट आना बाकि था। नीरज ने अपना दूसरा थ्रो 87.58 मीटर की दूरी पर फेंका और उसी के साथ इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करवा लिया। अन्य देशों के खिलाड़ियों ने नीरज को हराने की बहुत कोशिश की लेकिन वह नीरज के थ्रो के आसपास भी नहीं पहुंच पाएं। 

नीरज की जीत के बाद से ही सोशल मीडिया पर उनके इस ऐतिहासिक थ्रो का वीडियो काफी वायरल हो रहा है और फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। नीरज ने केवल फाइनल ही नहीं बल्कि उससे पहले के राउंड में भी अपने थ्रो से सनसनी फैला दी थी। उन्होंने पहली कोशिश में ही 86.65 मीटर का थ्रो फेंका था और 83.65 के क्वालीफिकेशन लेवल को बहुत ही आसानी से पार कर लिया था। 

बता दें कि, नीरज इससे पहले एशियाई खेलों, कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियाई चैंपियनशिफ में भी गोल्ड मेडल अपने नाम कर चुके हैं और इस वजह से पूरे देश की निगाहें उनके ऊपर टिकी हुई थीं। टोक्यो ओलंपिक 2020 में यह भारत का पहला गोल्ड नेडल है और नीरज चोपड़ा ओलंपिक खेलों में गोल्ड जीतने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं। उनसे पहले निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने 2008 में गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। 

यहां आपको ये भी बता दें कि नीरज चोपड़ा के गोल्ड जीतने के साथ ही टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत ने सातवां पदक अपने नाम किया है, जो ओलंपिक में अबतक भारत का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन है। इससे पहले भारत अपने बेस्ट प्रदर्शन में 6 मेडल के साथ लंदन ओलंपिक में रहा था। टोक्यो ओलंपिक में भारत ने अबतक एक गोल्ड, दो सिल्वर और चार ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं। 

ADVERTISEMENT

भारत को ओलंपिक 2020 में पहला मेडल वेटलिफ्टिंग में मीराबाई चानू ने दिलाया था। मीराबाई ने अपने नाम सिल्वर मेडल किया था। इसके बाद पीवी सिंधु ने बैडमिंटर, लवलीना बोरगोहेन ने बॉक्सिंग में देश के नाम ब्रॉन्ज मेडल किया था। वहीं पहली बार ओलंपिक खेलों का हिस्सा बनने वाले रेसलर रवि दहिया ने अपने प्रदर्शन से कुश्ती में हर किसी का दिल जीतते हुए सिल्वर मेडल जीता था। पुरुष हॉकी टीम ने भी 41 साल बाद देश के नाम ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। वहीं नीरज चोपड़ा के मैच से ठीक पहले भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया ने भी देश की झोली में एक ब्रॉन्ज मेडल डाला था। 

POPxo की सलाह: MyGlamm की ग्लो स्किनकेयर रेंज के साथ रखें अपनी त्वचा का ख्याल।

08 Aug 2021

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT