ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
Varun Dhawan Janhvi Kapoor

प्रमोशन के दौरान जान्हवी कपूर का कान काटते नजर आए वरुण धवन, पहले गिगी हदीद को किया था किस

वरुण धवन और जान्हवी कपूर इन दिनों अपनी फिल्म बवाल को प्रमोट कर रहे हैं। बवाल ओटीटी पर रिलीज होने वाली है और ये एक हटकर लव स्टोरी है जिसमें लीड पेयर की केमिस्ट्री सभी को पसंद आ रही है। हालांकि जान्हवी और वरुण का हालिया प्रमोशनल फोटोशूट लोगों को कम पसंद आया है और इसमें वरुण को देखकर लोगों का उनका स्टेज पर गिगी हदीद को किया गया किस याद आ गया।

इस फोटोशूट में वरुण के पोज से कुछ लोग खुश नहीं हैं। एक तस्वीर में वरुण को जान्हवी को कमर से पकड़ते हुए मजाक में उनका कान काटते हुए देखा जा सकता है।

Varun Dhawan Trolled For Biting Janhvi's Ears
साभार-इंस्टाग्राम

हालांकि जाहिर तौर पर वरुण सिर्फ मजाक ही कर रहे थे, लेकिन कई नेटीजन को उनकी ये हरकत बिलकुल पसंद नहीं आई।  जैसे ही फोटोशूट की तस्वीरें रेडिट पर वायरल हुईं, नेटिज़न्स ने वरुण की आलोचना करना शुरू कर दिया और यहां तक ​​कि उन्हें गिगी हदीद के चुंबन विवाद की भी याद दिलाना शुरू हो गए।

क्या कह रहे हैं लोग

एक यूजर ने लिखा है कि वरुण यूं तो बहुत अच्छे एक्टर हैं लेकिन उन्हें इवेंट पर बर्दाश्त करना मुश्किल हो जाता है। जबकि एक यूजर ने लिखा है कि ये चीजें कैरेक्टर में ऑन स्क्रीन सही लगती है, लेकिन ऑफस्क्रीन नहीं।

ADVERTISEMENT

गिगी हदीद के साथ भी हुआ था ऐसा ही विवाद

कुछ ही समय पहले वरुण को अमेरिका की सुपर मॉडल गिगी हदीद को बिना इजाजत किस करने के लिए लोगों ने खूब ट्रोल किया था। बाद में वरुण ने कहा था कि ये सब पहले से प्लान किया गया था और गिगी हदीद ने भी वरुण के लिए अच्छा ही बोला था।

19 Jul 2023

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT