ADVERTISEMENT
home / ब्यूटी
इन कारणों से अपने स्किन केयर रूटीन में निरोली ऑयल को करें शामिल, होंगे कई फायदे

इन कारणों से अपने स्किन केयर रूटीन में निरोली ऑयल को करें शामिल, होंगे कई फायदे

क्या आपके दिमाग में कभी ऑयल्स को अपने स्किन केयर (Skin Care) रूटीन में शामिल करने का ख्याल आया है? दरअसल, कई एसेंशियल ऑयल्स हमारी त्वचा के लिए बहुत ही लाभकारी होते हैं और इनका इस्तेमाल करना भी बहुत ही आसान होता है। इस वजह से यदि आपने कभी अपने स्किन केयर रूटीन में ऑयल्स को शामिल करने के बारे में नहीं सोचा है तो आपको इस बारे में अब जरूर सोचना चाहिए। हालांकि, नियमित रूप से किसी भी एसेंशियल ऑयल को अपने स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बनाने से पहले एक बार उन्हें डिल्यूट कर के अपनी त्वचा पर पैच टेस्ट जरूर कर लें क्योंकि कई बार कुछ ऑयल त्वचा को सूट नहीं करते हैं। एक बार पैच टेस्ट करने के बाद ही ऑयल्स को अपने स्किनकेयर रूटीन का हिस्सा बनाएं। 
आज हम अपने इस लेख में आपको त्वचा के लिए निरोली ऑयल के फायदों के बारे में बताने वाले हैं। दरअसल, निरोली ऑयल अपनी एंटीसेप्टिक और एंटी फंगल प्रॉपर्टीज के लिए जाना जाता है और इस वजह से आप इस तेल को अपने स्किनकेयर रूटीन का हिस्सा जरूर बना सकती हैं। 
इस एसेंशियल ऑयल (Essential Oil) को ऑरेंज के पेड़ के फूलों में से स्टीम डिस्टिलेशन की मदद से निकाला जाता है। वैसे लोगों का मानना होता है कि एसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल केवल अरोमाथेरेपी के लिए किया जाता है लेकिन इनके और भी कई फायदे होते हैं। निरोली ऑयल (Niroli Oil), सिट्रस, एरोमेटिक होता है। अगर आप पीरियड के दौरान होने वाले दर्द से परेशान हैं तो ये ऑयल आपकी मदद कर सकता है। तो चलिए बिना कोई देरी किए आपको इसके फायदों के बारे में विस्तार से बताते हैं।

निरोली तेल का त्वचा पर इस्तेमाल करने के फायदे – Using Niroli Oil on Skin Benefits in Hindi

एजिंग के लिए

यदि आप नियमित रूप से निरोली ऑयल को अपनी त्वचा पर लगाती हैं तो इससे समय से पहले होने वाले एजिंग के साइन, स्पॉट और झुर्रियां दूर होती हैं। यह तेल अपनी सिफीलिटिक प्रॉपर्टीज के लिए मशहूर है, जो त्वचा पर नए सेल्स की ग्रोथ को स्टिम्यूलेट करता है।

https://hindi.popxo.com/article/sweat-proof-makeup-tips-in-hindi

स्ट्रेच मार्क्स को करे हल्का

स्ट्रेच मार्क नेचुरल और सामान्य होते हैं। हालांकि, फिर भी हम में से कई लोग चाहते हैं कि स्ट्रेच मार्क लाइट हों। इस वजह से आप निरोली ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं क्योंकि ये स्ट्रेच मार्क्स को हल्का करने में मदद करता है।

https://hindi.popxo.com/article/tips-to-get-shimmery-eye-shadow-look-like-malaika-arora-in-hindi

एक्ने के लिए भी फायदेमंद

क्या आपके चेहरे पर होने वाले मुहांसों की वजह से आपका मूड खराब है? और इस वजह से मेकअप करना आपको बहुत अधिक पसंद नहीं होगा या फिर हमेशा आप मेकअप से अपने मुहांसो को कवर नहीं कर सकती। इस वजह से ये तेल आपकी बहुत मदद कर सकता है।

ADVERTISEMENT
https://hindi.popxo.com/article/dry-skin-ke-liye-tips-in-hindi

नेचुरल स्किन प्रोटेक्टर

ये एक नेचुरल स्किन प्रोटेक्टर का भी काम करता है। ये आपको सूरज की हानिकारक किरणों से बचाता है, सनबर्न को सूथ करता है और पैच को हाइड्रेट करता है। ये आपकी त्वचा को नेचुरल सपलनेस देता है।
POPxo की सलाह : MYGLAMM के ये शानदार बेस्ट नैचुरल सैनिटाइजिंग प्रोडक्ट की मदद से घर के बाहर और अंदर दोनों ही जगह को रखें साफ और संक्रमण से सुरक्षित!
24 May 2021

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT