इस तस्वीर में दिख रहे दुल्हे मियां नॉर्वेकी राजधानी ओस्लो के रहने वाले बुरहान चिश्ती हैं। उन्हें सभी लोग बोबो कहकर पुकारते हैं। बुरहान बचपन से ही पोलियो के मरीज हैं। हाल ही में बोबो ने पाकिस्तान की रहने वाली फौज़िया से शादी की। फौज़िया बेहद खूबसूरत हैं और बोबो को बहुत प्यार करती हैं। आपको बता दें कि ये शादी अरेंज्ड नहीं, बल्कि लव मैरिज है। बुरहान की शादी नॉर्वे में काफी धूमधाम से हुई है। उनके डांस का एक वीडियो भी इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है।
2-feet tall Burhan Chishti (known as Bobo) finds love with a Pakistan woman nearly 6-feet tall and gets married in Oslo at a lavish party. Bobo overcame adversity in pursuit of love & happiness and never gave up 👇 pic.twitter.com/s8O6s8mfJj
— Murtaza Ali Shah (@MurtazaViews) October 4, 2019
वहीं दुल्हन का कहना है कि बुरहान एक बहुत ही अच्छे इंसान हैं और वे उन्हें बेइंतहा प्यार करती हैं, इसीलिए उनके साथ शादी कर रही हैं। उन्होंने किसी तरह का कोई समझौता नहीं किया है, बल्कि उनके प्यार को एक नई शुरुआत मिली है। इस अनोखी शादी में 13 देश के लोग शामिल हुए। पूरी दुनिया इस जोड़ी के प्यार और उनके साथ की सराहना कर रही है।
बता दें कि नॉर्वे में बोबो, यानी बुरहान काफी फेमस हैं और वे बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के बीइंग ह्यूमन कैंपेन का प्रतिनिधित्व भी करते हैं। इसके साथ ही वे जब भी किसी सेलिब्रिटी से मिलते हैं तो उनके साथ सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करना नहीं भूलते हैं। लोगों का कहना है कि बोबो उन शख्सियतों में से एक हैं, जिन्होंने अपनी कमजोरी को ही अपनी बनाया है। POPxo टीम उनके इस जज्बे को सलाम करती है।