ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
Halloween 2021: सेलेब्स पर चढ़ा भूत, देखिए शिल्पा से लेकर सनी तक का हैलोवीन अवतार

Halloween 2021: सेलेब्स पर चढ़ा भूत, देखिए शिल्पा से लेकर सनी तक का हैलोवीन अवतार

हर साल वेस्टर्न कंट्री में हैलोवीन वीक (Halloween Week) खूब धूमधाम से सेलिब्रेट किया जाता है। इस त्योहार को मनाने के लिए दुनियाभर में लोग कई दिन पहले ही तैयारियों में जुट जाते हैं। इस खास दिन अमेरिका, ब्रिटेन, जापान, मेक्सिको सहित कई देशों में लोग डरवाने मेकअप और पोशाकें पहनकर हैलोवीन डे सेलीब्रेट करते हैं। विदेशों की तरह अब भारत में भी इसका क्रेज बहुत बढ़ गया है। बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स भी अपने डिफरेंट हैलोवीन लुक सोशल मीडिया पर शेयर कर, सभी को इस फेस्टिव सीजन की बधाई दे रहे हैं और साथ ही डरा भी रहे हैं। तो आइए देखते हैं सेलेब्स के हैलोवीन अवतार (Halloween 2021) –

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने तो अपने डरवाने लुक से सभी चौंका दिया। शिल्पा ने अपने हैलोवीन लुक का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वो उसमें इतनी ज्यादा डरावनी दिख रही हैं कि कमजोर दिल वाले उनका ये अवतार न ही देंखे तो अच्छा है।

बिग बॉस ओटीटी विनर दिव्या अग्रवाल तो इन दिनों अपने डिफरेंट-डिफरेंट करेक्टर लुक के लिए काफी चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने भूतिया लुक भी लिया, जिसमें वो काफी डरवानी नजर आ रही हैं।

हैलोवन पार्टी के लिए एक्ट्रेस समीरा रेड्डी ने ड्रैकुला और उनके पति वुलवरीन जैसा खतरनाक लुक लिया। उन्होंने इसके लिए काफी मेहनत की है जो उनकी तस्वीरों से साफ झलक रही है।

ADVERTISEMENT

वहीं श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर ने भी अपना हैलोवीन लुक शेयर किया है। अपने इस भूतिया लुक में खुशी कपूर काफी बोल्ड लग रही हैं। हालांकि खुशी ने इस तस्वीर को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया था।

इस बार हैलोवीन पर सनी लियोनी अपनी फैमिली के साथ काफी क्यूट से गेटअप में नजर आईं। सनी लियोनी और उनके पति डेनियल वेबर ने रविवार को अपने नए घर में हैलोवीन पार्टी होस्ट की। सनी का हैलोवीन लुक काफी शानदार है. एक्ट्रेस ने ब्लैक एंड व्हाइट आउटफिट में मैड हैटर का कैरेक्टर कैरी किया है और वही उनके पति जोकर के गेटअप में नजर आये।

वहीं सोहा अली खान और कुणाल खेमू ने बेहद क्यूट अंदाज में हैलोवीन सेलिब्रेट किया है। सोहा और कुणाल हैलोवीन के मौके पर अपनी बेटी इनाया के साथ बेहद क्यूट से भूत बने हुए दिखाई दिए।

बिपाशा बसु बॉलीवुड की ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने सबसे ज्यादा हॉरर फिल्में की हैं। लेकिन इस बार हैलोवीन वीक में उन्होंने लोगों को डराने के लिए ज्यादा मेहनत नहीं की। बल्कि सोशल मीडिया के फिल्टर ऐप से उन्होंने वैम्प लुक क्रिएट किया और लोगों को हैप्पी हैलोवीन कहा।

ADVERTISEMENT

हाल ही में टीवी एक्टर विवान भतेना ने अपना बर्थडे हैलोवीन स्टाइल में मनाया।  उनके इस हैलोवीन स्टाइल बर्थडे पर बर्थडे बॉय विवान के अलावा उनके दोस्त करणवीर बोहरा, टीजे सिद्धू, बिपाशा बसु, अयाज खान, गौरव खन्ना समेत अन्य हैलोवीन पार्टी की तरह ड्रेसअप में नजर आए।

02 Nov 2021

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT