ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
‘कसौटी जिंदगी की’ टीवी शो की हॉट कोमोलिका का देसी अवतार

‘कसौटी जिंदगी की’ टीवी शो की हॉट कोमोलिका का देसी अवतार

टीवी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ छोड़ने के बाद से टीवी एक्ट्रेस हिना खान की ग्लैमरस फोटोज़ तो आपने खूब देखी होंगी, अब एक नज़र उनके ‘देसी अवतार’ पर भी डाल लीजिए।

फिर से बहू बनेंगी हिना

छोटे पर्दे की चर्चित सितारा हिना खान ने ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में नैतिक सिंहानिया की पत्नी अक्षरा सिंहानिया का किरदार निभाया था। इस टीवी शो में वे सिंहानिया परिवार की बहू थीं मगर उनका गेटअप बहुत घरेलू नहीं दिखाया गया था। हाल ही में हिना खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दो फोटोज़ का एक कोलाज शेयर किया है, जिसमें वे दो जुदा अंदाज़ में नज़र आ रही हैं। एक फोटो में वे सिर पर पल्लू ढके महिला के तौर पर दिख रही हैं तो वहीं दूसरी में उनका लुक काफी ग्लैमरस लग रहा है।

 

ग्लैमरस हिना खान का ‘देसी अवतार’

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अक्षरा का किरदार निभाने के बाद से हिना खान को घर-घर में पहचाना जाने लगा था। लोग उन्हें एक आइडल बहू के तौर पर देखते थे। इस शो को छोड़ने के बाद वे ‘खतरों के खिलाड़ी’ और ‘बिग बॉस’ जैसे रियलिटी शोज़ में नज़र आई थीं। उनके बेबाक अंदाज़ ने सभी का ध्यान आकर्षित किया था। अब उनकी यह घरेलू लुक वाली तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इसमें वे फूलों वाली प्रिंट की पीली साड़ी पहने हुए हैं, सिर पर पल्लू ढका है, मांग में सिंदूर है, उंगलियों में सोने की अंगूठियां हैं और चेहरे पर चिंता…!!! हिना कुछ टेंशन में लग रही हैं।

ADVERTISEMENT

Hina Khan's desi look

कुछ तो हुआ है

रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ की रनर अप रहीं हिना खान को एक बड़ा प्रोजेक्ट मिला है। दरअसल वे एक शॉर्ट फिल्म ‘स्मार्टफोन’ की शूटिंग में व्यस्त हैं और उनका यह देसी अवतार उसी फिल्म का हिस्सा है। हिना खान ने सोशल मीडिया पर यह गेटअप शेयर करते हुए लिखा, ‘एक्टिंग के लिए मेरा प्यार मेरे लिए कई चुनौतियां लेकर आया और मुझे खुद को चैलेंज करना पसंद है। अलग-अलग तरह के रोल निभाने से मेरी अभिनय क्षमता में भी सुधार होता है। मैंने कोशिश की है, उम्मीद है आपको पसंद आएगा। स्मार्टफोन जल्द आ रहा है।’ इस शॉर्ट फिल्म में हिना खान के साथ कुणाल रॉय कपूर और अक्षय ओबेरॉय भी नज़र आएंगे। शॉर्ट फिल्म ‘स्मार्टफोन’ के साथ ही वे जल्द एक पंजाबी वीडियो सॉन्ग में भी नज़र आएंगी।

‘बिग बॉस’ में अपने बेबाक अंदाज़ के अलावा हिना खान रॉकी जायसवाल के साथ अपने रिश्ते को लेकर काफी चर्चा में रहीं। हिना खान को हाल ही में दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड फॉर एक्सीलेंस से भी सम्मानित किया गया था।

ये भी पढ़ें :

ADVERTISEMENT

हिना खान अब पकड़ रही हैं बॉलीवुड की राह

अब बिग बॉस सलमान खान की भाभी बनना चाहती हैं शिल्पा शिंदे

मॉल में यह क्या हुआ हिना खान के साथ?!

कसौटी जिंदगी की – अनुराग और प्रेरणा की लव स्टोरी में विलेन की एंट्री

ADVERTISEMENT

कसौटी जिंदगी की – नए प्रोमो में दिखी कोमोलिका की झलक

26 Apr 2018

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT