शादी में जाना है तो ट्राई करें सोनम कपूर के ये 5 वेडिंग गेस्ट अप्रूव्ड ब्यूटी लुक्स
सोनम कपूर के फैशन सेंस की तरह उनका मेकअप गेम भी हमेशा ऑनपॉइंट रहता है। एक्ट्रेस के ऐसे कई वेडिंग गेस्ट लुक हैं जिससे आप अपने मेकअप में कॉपी कर सकती हैं। तो अगर आप भी किसी शादी को अटेंड करने वाली हैं तो सोनम के इन ब्यूटी लुक्स से आप अपने लिए कुछ टिप्स ले सकती हैं।
मिनिमल ब्राइड्समेड

सोनम कपूर की बहन और प्रोड्यूसर रिया कपूर ने अपनी शादी में अपने लुक के लिए मिनिमल थीम ही अपनाया था। उनकी ब्राइड्समेड के रूप में सोनम ने इसी थीम को अपनाते हुए अपने मेकअप लुक को काफी मिनिमल रखा था।
सोनम ने अपने एक्वा ब्लू अनारकली के साथ स्लीक लो बन बनाया था और हेवी ईयररिंग और मांगटीका से अपना लुक कंप्लीट किया था। एक्ट्रेस ने अपनी आई लिड्स पर मेटैलिक पिंक आईशैडो लगाया है और विंग्ड लाइनर से अपने लुक को कंप्लीट किया है।
स्मोकी आईज

सोनम ने ईशा अंबानी की शादी में हॉट पिंक कलर के लहंगे के साथ अपने आई मेकअप को बोल्ड रखा था। एक्ट्रेस ने आंखों को बोल्ड स्मोकी लुक दिया था और फॉल्स लाइनर से इसे और भी गॉर्जियस बनाया था। इसके साथ सोनम मे अपने स्ट्रेट बालों को मिड पार्टिंग के साथ सामने से कान के पीछे टक किया था।
रोज गोल्ड आईशैडो

अरमान जैन की शादी में सोनम ने अपने लुक को रेट्रो टच देते हुए रोज गोल्ड शेड में बोल्ड स्मोकी आई लुक अपनाया था। एक्ट्रेस ने इसे विंग्ड लाइनर से कंप्लीट किया था।
कोल रिम्ड आई और ब्लश

इस लुक के लिए सोनम ने ग्रे आईशैडो के साथ ब्लैक काजल से स्मोकी आई मेकअप कंप्लीट किया है। एक्ट्रेस ने वॉर्म पिंक ब्लश और ग्लेज्ड पीच लिप्स से अपने लुक को कंप्लीट किया है।
क्लासिक सॉफ्ट रोजी लुक
सोनम ने अनंत अंबानी के वेडिंग के लिए व्हाइट आउटफिट के साथ पिंक मोनेटोन मेकअप किया था। एक्ट्रेस ने शिमरी पिंक आईशैडो के साथ विंग्ड लाइनर और पिंक लिप्स और पिंक ब्लश से अपने लुक को कंप्लीट किया था।