ADVERTISEMENT
home / ब्यूटी
हमेशा यंग दिखना चाहती हैं तो जानें ये टॉप 7 एंटीएजिंग सीक्रेट्स

हमेशा यंग दिखना चाहती हैं तो जानें ये टॉप 7 एंटीएजिंग सीक्रेट्स

बढ़ती उम्र के साथ-साथ शरीर की कार्यक्षमता और शरीर के लिए जरूरी माइलिन में कमी होने लगती है। इससे व्यक्ति की उम्र ज्यादा लगने लगती है। लेकिन कई बार खराब जीवनशैली की वजह से कम उम्र में ही माइलिन में कमी से इंसान की उम्र ज्यादा दिखने लगती है। यहां से ही शुरू होती है एजिंग की समस्या। कोई भी नहीं चाहता कि वो बड़ी उम्र का दिखे। व्यक्ति में अंदर हमेशा जवान और खूबसूरत बने रहने की ललक बनी रहती है। एजिंग की प्रॉब्लम से बचने के लिए आपको ये एंटीएजिंग सीक्रेट्स जरूर जानने चाहिए –

1. रेगुलर एक्सरसाइज

नियमित तौर पर एक्सरसाइज को फॉलो करने से आपको फिट रहने में मदद मिलेगी। इसकी मदद से आप बीमारियों की चपेट में भी कम आएंगे और आपका स्टैमिना बढऩे के साथ ही मांसपेशियां भी मजबूत बनेंगी।

2. वेट लिफ्टिंग

आमतौर पर महिलाएं वेट लिफ्टिंग को करने से शर्माती हैं। लेकिन अगर आपको अपनी हड्डियां मजबूत करनी हैं, तो आप इसे कर सकती हैं, लेकिन यह किसी ट्रेनर की देखरेख में ही करें।

3. स्कवैट्स

स्कवैट्स प्रमुख रूप से मसल्स को मजबूत करने के लिए किये जाते हैं। इससे कैलोरीज़ भी बर्न होती हैं और आपकी टांगें भी मजबूत बनती हैं।

ADVERTISEMENT

4. वॉकिंग

running-runner-long-distance-fitness-40751

वॉकिंग आपके चेहरे की झुर्रियों और लकीरों को कम करने के साथ- साथ हार्ट की हेल्थ को भी सुधारती है। पैदल चलने से डिमेंशिया का खतरा भी काफी कम हो जाता है।

5. कंपाउंड मूवमेंट

कंपाउंड मूव्स आपके शरीर के लिए बहुत जरूरी हैं। इसका फायदा यही है कि आप कम समय में बेहतर वर्कआउट कर पाते हैं।

6. योगासन

अगर आप अपनी उम्र से 10- 15 साल कम दिखना चाहते हैं तो आपके लिए योगासन से बेहतर कुछ भी नहीं है। अपनी रोजमर्रा में सूर्यानमस्कार, नटराज आसन, वृक्षासन, वीरासन, भुजंगासन, पच्चिमोत्तानासन, सर्वांगासन, अनुलोम विलोम और प्राणायाम को जरूर शामिल करें और जवां बने रहें। योगासन करने से शरीर में होने वाला ब्लड सर्कुलेशन स्किन को जवां बनाए रखता है।

ADVERTISEMENT

7. फेस योगा

नियमित रूप से फेस योग करने से चेहरे के ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और स्किन टाइट होती है। फेस योग करते समय चेहरे की नसों में कई तरह के खिंचाव आते हैं जिससे झुर्रियां भी कम होने लगती हैं। फेस योग करने से गाल, आंख, चिन, गला और माथे की स्किन में कसावट आती है और बढ़ती उम्र का प्रभाव शरीर पर बहुत कम पड़ता है।

इन्हें भी देखें –

स्किन टाइटनिंग के लिए सिर्फ 4 टिप्स फॉलो करें और दिखें जवां- जवां

जानें, क्यों हैं स्किन व्हाइटनिंग क्रीम्स स्किन के लिए बेहद खतरनाक

ADVERTISEMENT

आप भी अपनी स्किन को नया बना सकती हैं पीआरपी थेरैपी से

 
21 Feb 2018

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT