ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
TMKOC: क्या मेकर्स को मिल गई हैं दयाबेन की रिप्लेसमेंट? इस एक्ट्रेस का नाम आ रहा है सामने

TMKOC: क्या मेकर्स को मिल गई हैं दयाबेन की रिप्लेसमेंट? इस एक्ट्रेस का नाम आ रहा है सामने

तारक मेहता का उल्टा चश्मा, टीवी की दुनिया का बहुत ही मशहूर सीरियल है और देशभर के लोग इसे देखना पसंद करते हैं। केवल भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी लोग इस सीरियल को काफी पसंद करते हैं। पिछले कुछ समय से तारक मेहता का उल्टा चश्मा दयाबेन की वापसी को लेकर चर्चाओं में बना हुआ है और शो में दिशा वकानी की वापसी का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे लेकिन लगता है कि अब दिशा वकानी शो में वापस नहीं आ रही हैं और दयाबेन के किरदार के लिए ऑडिशन शुरू हो गए हैं।

जानकारी के मुताबिक हम पांच एक्ट्रेस राखी विजन को शो में दयाबेन का किरदार निभाने के लिए अप्रोच किया गया है। जी, हां आप सही पढ़ रहे हैं। अगर आप नहीं जानते हैं तो बता दें कि राखी विजन को उनकी पॉपुलर कॉमिक टाइमिंग के लिए जााना जाता है और उन्होंने हम पांच, सजन रे झूठ मत बोलो जैसे सीरियल में काम किया है। राखी विजन अपनी कॉमेडी के लिए मशहूर हैं। हाालांकि, अभी तक इसकी कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।

हम पांच और सजन रे फिर झूठ मत बोलो के अलावा उन्होंने जस्सी जैसी कोई नहीं, गीत हुई सबसे पराई, गंगा, मेरी दुर्गा और नागिन 4 जैसे सीरियल्स में भी काम किया है। दिशा वकानी को तारक मेहता का उल्टा चश्मा से गायब हुए बहुत साल हो गए हैं और वह इस शो की सबसे चहीती स्टार थीं। यही कारण है कि आजतक भी फैंस उनका शो पर वापस आने का इंतजार करते हैं क्योंकि दयाबेन के रूप में फैंस उन्हें बहुत पसंद करते थे। हालांकि, शो के एक बहुत ही अहम सदस्य को गायब हुए भी बहुत समय हो चुका है और इस वजह से फैंस चाहते हैं कि अब दिशा को शो में वापस लाया जाए। वहीं जानकारी की मानें तो दिशा हाल ही में फिर से मां बनी हैं और उन्होंने बेटे का स्वागत किया है।

हाल ही में तारक मेहता के उल्टा चश्मा के मेकर्स को दिशा वकानी को शो में वापस ना लाने के लिए फैंस ने काफी ट्रोल किया था। फैंस ने शो के मेकर्स पर इल्जाम लगाया था कि वो उनकी भावनाओं के साथ खेल रहे हैं। प्रोड्यूसर असित मोदी ने इस पर रिएक्ट किया है। उन्होंने कहा कि वह दर्शकों के जज्बातों को समझते हैं और दिशा को शो में वापस लाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन उन्हें इतनी आसानी और जल्दी से वो वापस नहीं ला सकते हैं। उन्होंने कहा था कि वह अभी यह भी नहीं बता सकते हैं कि दिशा ही वापस आएंगी या फिर कोई ओर उनकी जगह लेगा। साथ ही उन्होंने बताया था कि दयाबेन के रोल के लिए ऑडिशन भी शुरू हो गए हैं।

ADVERTISEMENT
18 Jun 2022

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT