ADVERTISEMENT
home / Love
मन ही मन हर लड़की चाहती है कि उसके पार्टनर में हों ये आदतें

मन ही मन हर लड़की चाहती है कि उसके पार्टनर में हों ये आदतें

ऐसा माना जाता है कि रिश्तों में उम्मीदें नहीं रखनी चाहिए पर हकीकत में यह हो नहीं पाता है। रिश्ता कोई भी हो, उससे जुड़े लोग एक-दूसरे से कुछ उम्मीदें ज़रूर रखते हैं। बॉयफ्रेंड होने के नाते अगर आप परेशान हैं कि अपनी गर्लफ्रेंड को खुश कैसे रखें तो हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसे सीक्रेट्स, जिनसे आप अपनी पार्टनर को खुश रख सकते हैं। कुछ नहीं तो, थोड़े समय के लिए तो दोनों के होंठों पर मुस्कुराहट आ ही जाएगी!

केयर से बढ़ेगा प्यार

हर लड़की की ख्वाहिश होती है कि उसका पार्टनर उसका ख्याल रखे। अगर उनका बॉयफ्रेंड उनकी छोटी-बड़ी, हर चीज़ का ध्यान रखे तो यह बात उनके दिल को छू जाती है। अगर आप उनकी टेंशन को कम करते हैं या उनकी किसी परेशानी का सॉल्यूशन निकाल देते हैं तो आपकी रिलेशनशिप सही दिशा में है। हालांकि, इस बात का भी ध्यान रखें कि यह केयर ‘ओवर’ न हो जाए।

दिखाएं कुछ गुड मैनर्स

हर गर्लफ्रेंड चाहती है कि उसका बॉयफ्रेंड उसकी रिस्पेक्ट करे। अगर आप अपनी गर्लफ्रेंड के साथ किसी रेस्त्रां में जा रहे हैं तो खुद सीट लेने से पहले उन्हें ऑफर करें। इसी तरह कुछ ऑर्डर करने से पहले भी पार्टनर की पसंद ज़रूर पूछ लें। कार में बैठने से पहले उनके लिए दरवाज़ा खोलना और कुछ करने से पहले उनकी सलाह लेना भी उन्हें खुष कर सकता है।

एक फोरहेड किस कर देगी कमाल

अगर आप टाइम टु टाइम अपनी गर्लफ्रेंड के प्रति प्यार जताते रहते हैं तो आप यकीनन एक अच्छे बॉयफ्रेंड हैं। प्यार जताने का सबसे अच्छा तरीका होता है, गर्लफ्रेंड के माथे पर किस करना। माथे पर किस लड़कियों का आत्मविश्वास बढ़ाती है और इससे उन्हें एहसास होता है कि आप वाकई उनसे बहुत प्यार करते हैं। इस फॉर्म्युले को आज़मा कर देखिएगा, उस दिन आपको अपनी पार्टनर एक्स्ट्रा खुश नज़र आएगी।

ADVERTISEMENT

ezgif.com-resize %281%29

शॉपिंग के लिए निकालें टाइम

अक्सर लड़कियों के लिए शॉपिंग स्ट्रेसबस्टर का काम करती है। अगर उनकी लाइफ के इतने महत्वपूर्ण काम में आप उनका साथ देंगे तो वे बहुत खुश होंगी। इससे आप उनकी पसंद-नापसंद समझ सकेंगे और दोनों को साथ में कुछ टाइम स्पेंड करने का मौका भी मिल जाएगा। आपकी गर्लफ्रेंड को अच्छा लगेगा अगर इस दौरान अपनी राय भी उनके सामने रखेंगे।

ezgif.com-resize

उनको स्पेशल फील करवाएं

कभी मूवी डेट तो कभी डिनर/लंच डेट… कभी शॉर्ट ट्रिप तो कभी गिफ्ट्स… लड़कियों को अपने बॉयफ्रेंड्स के छोटे-छोटे सरप्राइज़ भी कई बार बहुत खुश कर देते हैं। हर लड़की स्पेशल फील करना चाहती है और आप उसकी ज़िंदगी का एक अहम हिस्सा हैं, इसलिए यह आपकी ज़िम्मेदारी बनती है कि आप उसे खुश रखें। ध्यान रखें कि अगर वह खुश होगी तो आपको डबल खुश रखेगी।

ADVERTISEMENT

प्यार या रिश्ते के लिए कोई निश्चित रूल्स नहीं होते हैं। इसमें सब कुछ आपसी समझ और मैच्योरिटी पर ही निर्भर करता है। हालांकि, रिश्ता कोई भी हो, उसमें दोनों का खुश रहना बहुत ज़रूरी है। इससे आपके रिश्ते में पॉज़िटिविटी आएगी और आप दूसरों के लिए मिसाल बन सकते हैं।

20 Mar 2018

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT