ADVERTISEMENT
home / लाइफस्टाइल
home Decor

इन 5 टिप्स से अपने घर को दे सकते हैं किसी सेलेब होम जैसा लुक 

घर को सजाना या यूं कहे होम डेकोर अगर आपकी हॉबी है तो आपने जरूर नोटिस किया होगा कि सेलेब्स के घर के डिजाइन और डेकोर में कुछ चीजें कॉमन होती हैं। सेलेब्स के घर के इन्हीं एलिमेंट्स को आप अपने घर में यूज करके अपने घर को भी किसी सेलेब्रिटी होम जैसा ही आउटस्टैंडिंग और कंटेम्पररी फील दे सकती हैं। तो अगर आप भी अपने घर को स्क्रैच से डेकोरेट कर रही हैं या रिनोवेट कर रही हैं तो ध्यान में रखिए ये बातें-

लक्जरी मिनिमलिस्ट

साभार- इंस्टाग्राम

होम डेकोर में ट्राई करें लक्जरी मिनिमलिस्ट का कॉन्सेप्ट।इस तरह के डेकोर में घर के अंदर सिर्फ उन्हीं चीजों को डेकोर में शामिल करें जिससे घर सेफ, रिलैक्सिंग और आरामदायक लगे। 

सस्टेनेबल, इको फ्रेंडली फर्नीचर

साभार- इंस्टाग्राम

घर के किसी कोने के लिए सस्टेनेबल. इको फ्रेंडली फर्नीचर चुनें। आप चाहे तो लिविंग रूम का मेन फर्नीचर भी ऐसा ही ले सकते हैं। इस तरह के फर्नीचर यूनिक और स्टाइलिश दिखते हैं। 

डिजाइनर लाइट्स में करें इंवेस्ट

साभार- इंस्टाग्राम

घर में नेचुरल लाइट आती रहे इसके लिए हल्के कर्टेन और ब्लाइंड्स तो रखें ही, साथ ही  डिजाइनर लाइट्स में भी इंवेस्ट करें। घर में जहां भी इस तरह की लाइट्स लगी होती हैं, घर का वो कॉर्नर काफी अट्रैक्टिव दिखता है। 

ADVERTISEMENT

इंडोर प्लांट्स है मस्ट

साभार- इंस्टाग्राम

घर के किसी कोने में गमले में हरे पौधे सजाएं। ये घर की खूबसूरती को तो बढ़ाते ही हैं, घर के अंदर का माहौल भी रिलैक्स करने वाला बना देते हैं। कुछ इंडोर प्लांट्स तो घर के अंदर की हवा को भी साफ करते हैं और ऑक्सीजन का स्तर सही रखते हैं। 

सजाए पेंटिग्स

साभार- इंस्टाग्राम

घर की दीवारों पर अपनी पसंद के रंगों से भरा पेंटिंग सजाकर आप सेलेब्स की तरह घर को मिनिमल रखते हुए भी वायब्रेंट रख सकते हैं। पेंटिंग्स अपनी पसंद के अनुसार रखें।

DIY आइडियाज : ऊन के धागों से बनाएं ये होम डेकोर आइटम्स और सजाएं अपना घर

होम डेकोर DIY: बेकार पड़ी पुरानी चीजों से घर को दें नया और एंटीक लुक

ADVERTISEMENT
29 Mar 2023

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT