शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) ने बॉलीवुड में अच्छा-खासा मुकाम हासिल कर लिया है। लाखों लोगों की चहेती श्रद्धा के लुक्स को गर्ल नेक्सट डोर भी माना जाता है। सुंदर होने के साथ ही वे काफी एलीगेंट और सिंपल भी हैं। बागी 3 के प्रमोशंस में व्यस्त श्रद्धा 3 मार्च को अपना जन्मदिन मना रही हैं। उनके जन्मदिन पर जानिए उनकी ज़िंदगी से जुड़े कुछ रोचक तथ्य।
बॉलीवुड इंडस्ट्री को जितना बड़ा माना जाता है, वह उतनी ही छोटी भी है। एक नज़र डालने पर यहां काफी लोग एक-दूसरे के रिश्तेदार निकल आते हैं। जहां कुछ रिश्तेदारियां लाइमलाइट में आ जाती हैं तो वहीं कुछ के बारे में लोगों को उतनी जानकारी नहीं होती है। बहुत कम लोग जानते हैं कि श्रद्धा कपूर और स्वर कोकिला लता मंगेशकर रिश्तेदार हैं।
श्रद्धा कपूर के नाना और लता मंगेशकर कज़िंस हैं। इस लिहाज़ से श्रद्धा और लता मंगेशकर के बीच भी एक खास रिश्ता है। लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) की एक बहन भी हैं, आशा भोसले यानि कि श्रद्धा कपूर लता मंगेशकर और आशा भोसले की नातिन हैं।
बच्चे और बड़े, सभी बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की फिटनेस के दीवाने हैं। दिशा पाटनी को डेट कर रहे टाइगर श्रॉफ ने कुछ समय पहले बागी 3 के प्रमोशंस के दौरान एक इंटरव्यू में बताया था कि स्कूल के दिनों में उनका श्रद्धा कपूर पर क्रश था।
हालांकि उस समय न तो उनकी उम्र इतनी थी और न ही हिम्मत कि वे कभी इस दीवानगी का इज़हार कर पाते और इसी वजह से श्रद्धा को कभी इस सीक्रेट क्रश के बारे में पता ही नहीं चल पाया था। फिल्म स्ट्रीट डांसर के प्रमोशंस के दौरान एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) ने भी स्वीकार किया था कि कॉलेज के दिनों में वे श्रद्धा कपूर को पसंद करते थे।
श्रद्धा कपूर के जन्मदिन के खास मौके पर उनके भाई सिद्धांत कपूर (Siddhanth Kapoor) ने अपना और श्रद्धा का एक वीडियो पोस्ट कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। इस वीडियो में भाई-बहन की यह प्यारी जोड़ी अपनी ट्रिप पर मस्ती कर रही है।
उसके साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘जन्मदिन बहुत-बहुत मुबारक हो मेरी प्यारी एंजेल। तुम्हारे आस-पास होने से ज़िंदगी बेहतर होती है… तुम जहां भी जाती हो, सिर्फ प्यार, ज़िंदगी और खुशियां लाती हो। दुनिया में बहुत से लोगों के मुस्कुराने, हंसने, डांस करने, एक्टिंग करने, प्यार और विश्वास करना सीखने की एक बड़ी वजह तुम हो। तुम ऐसे ही अपना जादू बिखेरती रहो, आई लव यू।’
आपके लिए खुशखबरी! नए साल के आने की खुशी में POPxo भी अपने चाहने वालों के लिए लाया है #POPxoLucky2020 की सौगात। POPxo Zodiac कलेक्शन से आप अपनी राशि के अनुसार खरीद सकते हैं कॉफी/चाय मैजिक मग, नोटबुक्स, मोबाइल कवर्स और भी बहुत कुछ … और वो भी 20% की आकर्षक छूट के साथ। तो फिर देर किस बात की, popxo.com/shop/zodiac-collection पर जाकर शुरू कीजिए शॉपिंग!