ADVERTISEMENT
home / अपनी मदद करें
क्या आपको एहसास है अपनी इन 10 छोटी (पर ज़रूरी) Achievements का!

क्या आपको एहसास है अपनी इन 10 छोटी (पर ज़रूरी) Achievements का!

ज़िंदगी में उतार-चढ़ाव चलता रहता है और आप खुद को समझ नहीं पातीं। कई बार आप बैठकर सोचती हैं कि 2 साल पहले भी आप इतनी ही परेशान थीं जितनी कि आज हैं तो फिर आपकी लाइफ जा कहां रही है? हम बता रहे हैं आपको वो बातें जो आपको एहसास दिलाएंगी कि आप अपनी लाइफ में सफल हैं, भले ही आपको इस बात का एहसास न हो!

1.आपके रिलेशनशिप में अब उतना ड्रामा नहीं रह गया है

1 (7) जब रिश्तों में immaturity होती है तब melodrama ज्यादा होता है। अगर अब आप चीज़ों को sincerely लेने लगी हैं तो आपकी लाइफ में कुछ तो सुधरा ही है।

2. आप अब किसी से भी सपोर्ट मांग लेती हैं

किसी से मदद या सपोर्ट मांगना कमज़ोरी नहीं है। कमज़ोर तो वो है जो इन सबसे दूर खुद को isolated रखते हैं। अगर आप किसी से मदद मांग सकती हैं तो आप team-work में यकीन रखती हैं.. मतलब आप grown-up हैं।

3. आप ने अपना standard बढ़ा लिया है

3.. (1) अब आप किसी का बुरा बर्ताव बर्दाश्त नहीं करतीं। ज़बरदस्ती किसी की बात या बकवास नहीं सुनतीं। लोग आप से genuinely बात करते हैं।

ADVERTISEMENT

4. आप ने लोगों को ‘न’ कहना सीख लिया है

4 (2) अब आप खुद को इतनी importance देती हैं कि अगर कोई चीज़ आपके लिए सही नहीं है तो आप उसे खुद से अलग कर लेती हैं।

5. अब आप आईने में जिसे देखती हैं उसे appreciate करती हैं

5 (4) आप ने खुद की कद्र करना, खुद से प्यार करना सीख लिया है। और ये successful इंसान की पहचान है।

6. आपके पास वो मुट्ठी भर लोग हैं जो आपके हैं

ये लोग आपके लिए कुछ भी कर सकते हैं। अब आप ने पहचानना शुरू कर दिया है कि कौन सच में आपके अपने हैं और कौन अपने होने का दिखावा करते हैं। ये जानना काफी painful रहा होगा, लेकिन इससे आपको ये पता चला कि किसके साथ कैसे deal करना है।

7. आप दूसरों की कामयाबी को celebrate करती हैं

7 (7) दूसरों की जीत आपकी हार नहीं है, ये आपको समझ आ गया है। दूसरों की खुशियों में खुशी से शरीक होने वाले लोग हमेशा creative और progressive होते हैं।

ADVERTISEMENT

8. आप जानती हैं कि failures लाइफ का हिस्सा हैं

और आपकी कामयाबी का भी, इनके बिना कामयाबी का ज़ायका फ़ीका पड़ जाएगा। आप इनसे आगे बढ़ी हैं और इनसे सबक लेती हैं।

9. आपके ऐसे goals जो आपने achieve किए

9 (3) सारे उतार-चढ़ाव के बीच आपकी लाइफ में ऐसे कुछ goals भी हैं जिन्हें आप achieve करना चाहती थीं और आज वो आपकी मुट्ठी में हैं। जीत का स्वाद आप ने चखा है।

10. अब आप ग्लास के भरे हुए हिस्से को देखती हैं।

10 (1) ज़िंदगी ऐसे ही चलती रहेगी, पर जीना और भी आसान हो जाएगा अगर आप positively सोचना शुरू कर दें। आप अपनी नाकामी से सीखती हैं और जीत को भी growing-phase मानती हैं। आपको लगता है कि अभी बहुत कुछ आना बाकी है। अब खुद देखिए, आपको लग रहा था लाइफ में कुछ है ही नहीं, कितना कुछ तो आप ने पा लिया है न।

05 May 2016

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT