ADVERTISEMENT
home / Love
ये 9 Crazy बातें होती हैं जब होता है आपको प्यार!

ये 9 Crazy बातें होती हैं जब होता है आपको प्यार!

कहते हैं प्यार अंधा होता है! प्यार का बुखार जब चढ़ता है तो हम जानें क्या-क्या करने लग जाते हैं और इसका अंदाज़ा तभी होता है जब यह ख़ुमार उतरने लगता है। या हम थोड़े नॉर्मल हो जाते हैं। तो आज हम आपको बता रहे हैं वो crazy चीज़ें जो शायद आप ने भी की होंगी जब आपको प्यार हुआ होगा…या अगर अभी तक आपको प्यार नहीं हुआ है तो तैयार हो जाइए इन बातों के लिए!

1.आप खूब सपने देखती हैं 1 (2)

खुली आंखों से भी, और सोने के बाद भी। इस वक्त तो ऐसा होता है कि आप नींद आने के बाद सपने नहीं देखतीं, सपने देखते-देखते नींद की आगोश में आ जाती हैं। आपके हर सपने में वो या उससे जुड़ी हुई चीज़ें होती हैं।

2. आप प्लानिंग करती हैं

खूब सारी प्लानिंग.. आपको अगर ये भी कन्फर्म न हो कि वो आपको पसंद करता है या नहीं तो भी आप आगे की प्लानिंग शुरू कर देती हैं। मतलब ख्याली पुलाव पकाना शुरू। ये होगा, फिर वो होगा.. ऐसा होगा, वैसा होगा.. सबकुछ।

3. आप ज्यादा खुश रहती हैं 3 (2)

क्योंकि आप उसे लेकर खुश हैं इसलिए इस वक्त आपको छोटी-मोटी परेशानियां भी परेशान नहीं करतीं। आप दिन भर खुश रहती हैं। खिलखिलाती रहती हैं।

ADVERTISEMENT

4. आप खूब energetic रहती हैं

इस वक्त जहां भर कि ताकत आप में आ जाती है। आप थकतीं नहीं, रुकती नहीं। ऐसे में आप किसी के काम को मना भी नहीं करतीं.. बाद में भले आपको ये एहसास हो कि आपसे खूब मेहनत करवायी गई।

5. आप खुद से बातें करतीं हैं 5 (1)

उस वक्त अगर आपको अपनी बातें शेयर करने की आदत हो तो आप दूसरों को अपनी सारी बातें इतनी बार सुना चुकी होती हैं कि वो सुनना ही नहीं चाहते, ऐसे में आप खुद से बातें करने लगती हैं। और अगर आप किसी से शेयर नहीं करतीं तो भी आप खुद में ही खुश होती रहती हैं। रास्ते चलते मुस्कुराती रहती हैं और दूसरों को कई बार ये गलतफहमी भी हो जाती हैं कि आप उन्हें देखकर मुस्कुरा रही थीं।

6. आप खाना खाना भूल जाती हैं

दरअसल आप अपने उन खूबसूरत ख्यालों की दुनिया से बाहर ही नहीं आना चाहतीं इसलिए रियल लाइफ की बहुत सी चीज़ें मिस होने लगती हैं। जैसे खाना खाना। ऐसा नहीं कि आप खाना ही छोड़ देती हैं पर कई बार लंच या डिनर स्किप हो जाता है।

7. या आप ज़रूरत से ज्यादा खाने लगती हैं 7 (2)

पता नहीं आपको इतनी भूख कब से लगने लगी। रोज़ से 2 रोटी ज्यादा खायी आप ने। फिर भी आपको दिनभर कुछ न कुछ खाने का मन करता ही रहता है।

ADVERTISEMENT

8. आपके अंदर क्रिएटिविटी का कीड़ा जन्म लेता है

आपको इससे पहले कुछ भी क्रिएटिव करने का शौक न भी रहा हो तब भी इस वक्त आपको कुछ अलग करने का मन करता है। उसके लिए कुछ लिखने का, कोई कार्ड डिज़ाइन करने का या handicrafts में हाथ आज़माने का।

9. आपकी सोच अचानक ही बदल जाती है 9 (2)

कुछ दिन पहले आपको लगता था कि लाइफ में कुछ नहीं रखा, आज आपको पुरी दुनिया ही हसीन लगने लगती है। आपको सबकुछ पसंद आने लगता है। आप खुली हवा में सांस लेना चाहती हैं। खुले आसमान के नीचे रहना चाहती हैं। वो लड़की जो air-conditioned कमरे से बाहर निकलना नहीं पसंद करती थी आज nature को महसूस करना चाहती है। ये फ़र्क देख रही हैं आप?

मोहतरमा, आप प्यार में दीवानी हो चुकी हैं। 🙂

images : gifs

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें : क्या आप भी कर रही हैं अपनी रिलेशनशिप में ये गलतियां?

यह भी पढ़ें : ये 7 समझौते चलते हैं…प्यार में कभी-कभी!

05 May 2016

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT