ADVERTISEMENT
home / रिलेशनशिप
Relationship में इन 8 चीज़ों को लेकर न हों Obsessed!

Relationship में इन 8 चीज़ों को लेकर न हों Obsessed!

हम लड़कियां, लड़कों से काफी अलग होती हैं। ऐसे में बहुत सारी बातें टेंशन बढ़ा सकती हैं। कई बार हम भी कुछ चीज़ों को लेकर obsessed हो जाते हैं जो कि किसी भी relationship के लिए गलत है। हम आपको वही गलतियां बता रहे हैं, उम्मीद है आप ये नहीं करेंगी।

1. उसे स्पेस न देना1

हर रिश्ते में थोड़ा distance ज़रूरी होता है। अगर वो थोड़ा personal space मांग रहा है तो उसे देे दें। इसमें कुछ भी गलत नहीं है, बल्कि इससे रिश्ते और भी तरो-ताज़ा बने रहते हैं।

2. उसे दोस्तों के साथ पार्टी न करने देना

याद रखें कि दोस्त हमेशा दोस्त होते हैं और गर्लफ्रेंड, गर्लफ्रेंड। आप उनकी जगह नहीं ले सकती और न वो आपकी जगह ले सकते हैं। और सबसे बड़ी बात ये है कि आपका बॉयफ्रेंड ये बात खुलकर कह पा रहा है कि उसे उनके साथ जाना है, ये हेल्दी रिलेशनशिप है। उसे जाने दें। उस वक्त आप भी ‘girls’-night’ में जा सकती हैं। आप बोर भी नहीं होंगी।

3. अगर वो ‘good night’ मैसेज भूल गया तो..3

तो इसे इतना बड़ा issue न बनाएं। एक good night ये डिसाइड नहीं कर सकता कि वो आपके लिए concerned है या नहीं। हो सकता है वो दूसरी चीज़ों में उलझ़ा हुआ हो।

ADVERTISEMENT

4. उसकी bestie कोई लड़की है

अब आपको लगता है कि आपका competition उस लड़की से है। आप ख़ामख़ाह खुद को उससे compare करती रहती हैं और परेशान होती हैं। Relax girl!

5. अगर वो workaholic है तो..5

ये तो अच्छी बात कि उसे काम करना पसंद हैं। कम से कम वो आलसी तो नहीं है, ऐसे लोगों का future secure रहता है। और यही तो वक्त है करियर सेट करने का, अभी काम नहीं किया तो कब करेगा? उसे सपोर्ट करें।

6. वो शादी की कभी बात ही नहीं करता

ये थोड़ा टेंशन लेने वाली बात है। पर आप इसके लिए उसपर टूट न पड़ें। जब आपको लगता हो कि ये सही टाइम है, तब उससे इस बारे में बात करें।

7. उसने आपका नया हेयरकट नहीं देखा7

और आप ने ये सोचकर हाय-तौबा मचा दी कि अब वो आपको ठीक से देखता भी नहीं। शायद उसे आप में interest ही नहीं है। हो सकता है वो कुछ और सोच रहा हो या ध्यान न दे पाया हो। ऐसे में काम आसान करने के लिए आप भी तो उससे पूछ सकती हैं न कि – Shona ! मेरे बाल कैसे लग रहे हैं? फिर देखें वो क्या कहता है।

ADVERTISEMENT

8. वो आपको अपना फोन नहीं चेक करने देता8

ये बात उतनी सीरियस नहीं है जितना कि आप इसे तूल देती हैं। हां, अगर आपको कुछ गलत लग रहा है तो उससे खुलकर बात करें। पर इन बातों को शक की वजह न बनाएं। हो सकता है बहुत-सी चीज़ें प्रोफेशनल हों।

gifs: tumblr

ये भी पढ़ें : Live-In Relationship के बारे में जानें ये 6 ज़रूरी बातें

ये भी पढ़ें : आपको भी मिलनी चाहिए ये 17 चीजें अपनी Relationship में!

ADVERTISEMENT
05 May 2016

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT