ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
miss india 2023 nandini gupta

मिस इंडिया 2023 नंदिनी गुप्ता के बारे में क्या आप जानते हैं ये 5 खास बातें

देश के सबसे सम्मानित ब्यूटी पेजेंट के 59वें साल में जिस ब्यूटीफुल व्यक्तित्व की मल्लिका ने अपने नाम मिस इंडिया 2023 का खिताब किया है वो है नंदिनी गुप्ता। मात्र 19 में मिस इंडिया बनने वाली नंदिनी अब देश का प्रतिनिधित्व मिस वर्ल्ड के स्टेज पर करेंगी। लेकिन इसके पहले जान लें मिस इंडिया 2023 नंदिनी गुप्ता के बारे में ये बातें-

कोटा से है कनेक्शन

नंदिनी गुप्ता राजस्थान के कोटा की रहने वाली हैं। उसने अपनी स्कूली शिक्षा सेंट पॉल सीनियर सेकेंडरी स्कूल से पूरी की है और वर्तमान में, वह लाला लाजपत राय कॉलेज में व्यवसाय प्रबंधन कर रही है।

इंडियन हैंडलूम से है खास लगाव

नंदिनी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इंडियन हैंडलूम के लिए काम करना चाहती हैं और वो विशेष रूप से कोटा डोरिया के कारीगरों के उत्थान की ओर काम करना चाहती हैं।

femina Miss India 2023 Nandini Gupta

साभार- इंस्टाग्राम

ADVERTISEMENT

रतन टाटा से होती हैं प्रभावित

नंदिनी ने अपने इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें सबसे इंफ्लुएंशियल रतन टाटा लगते हैं। उन्होंने कहा था, “मेरे जीवन में सबसे प्रभावशाली व्यक्ति सर रतन टाटा हैं, जो मानवता के लिए सब कुछ करते हैं और इसका अधिकांश हिस्सा दान में देते हैं। वो लाखों लोगों द्वारा पसंद किए जाते हैं  और हमेशा जमीन से जुड़े रहे हैं।” 

साभार-इंस्टाग्राम

नंदिनी को प्रियंका चोपड़ा करती हैं प्रेरित

नंदिनी ने अपने इंटरव्यू में कहा था, बहुत कम उम्र में राष्ट्रीय खिताब हासिल करने वाली मिस वर्ल्ड 2000 प्रियंका चोपड़ा ने इसी तरह भारत को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया। उन्होंने समाज को वापस दिया है और एक अभिनेता के रूप में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वह लोगों को प्रेरित करती हैं, उनका सेंस ऑफ ह्यूमर अच्छा है, और जैसे-जैसे वह बड़ी हो रही हैं और अधिक हासिल करने का उत्साह रखती हैं।

साभार- इंस्टाग्राम

ADVERTISEMENT

10 साल की उम्र से ही जीतना चाहती थी ये खिताब

नंदिनी ने बताया है कि वो जब सिर्फ 10 साल की थी, तभी से ये खिताब जीतना चाहती थी। लेकिन उस वक्त उन्हें क्राउन की खूबसूरती पसंद थी। बड़े होते हुए वो इस खिताब को और समझने लगी। ये एक ऐसा मंच है जो आपको उड़ने के लिए पंख देता है। मिस इंडिया 2023 एक ऐसी जगह है जहां एक सामान्य लड़की को बिना उसकी सादगी खोए असामान्य बनने का मौका मिलता है।

नंदिनी के साथ, दिल्ली की श्रेया पूंजा को फर्स्ट रनर-अप घोषित किया गया, जबकि मणिपुर की स्ट्रेला थौनाओजम लुवांग को दूसरी रनर-अप घोषित किया गया है।

17 Apr 2023

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT