ADVERTISEMENT
home / Love
ये 7 काम वो आपकी दीवानगी में ही कर सकता है

ये 7 काम वो आपकी दीवानगी में ही कर सकता है

प्यार कभी कम या ज़्यादा नहीं होता, प्यार हमेशा प्यार ही रहता है.. पर हर रिलेशन में दोनों partners में से कोई एक, दूसरे वाले को ज्यादा प्यार करता है और इस मामले में हम लड़कियां थोड़ी ज्यादा लकी होती हैं 😉 । क्या आपका भी Guy आपको दीवानों की तरह पसंद करता है? वो आपके लिए कुछ भी और सब कुछ करता है? हम बता रहे हैं आपको वो बातें जो आपका Guy तभी करता है जब वो आपके लिए super-crazy हो..

1.आपका purse पकड़ना

1

हम सबको पता है कि लड़के लेडीज़ पर्स पकड़ना बिल्कुल पसंद नहीं करते पर अगर वो सच में आप में डूबा हुआ है तो ये काम भी करेगा। जब आप कोई ड्रेस ट्राय कर रही हों या अपनी शूज़ ठीक कर रही हों तब वो आपका पर्स hold कर सकता है.. और तब तक वापस नहीं करेगा जब तक आप वापस ना मांगे। कई बार अगर आप किसी दूसरे काम में बिज़ी हैं तो वो आपका फोन भी पकड़ते हैं ताकि आप आराम से बात कर सकें क्योंकि वो आपके लिए concerned है इसलिए उसे ये काम बुरा नहीं लगता। 🙂

2. आपके लिए sanitary napkins खरीदना

2

ADVERTISEMENT

किसी भी लड़के को ये अच्छा नहीं लगेगा कि वो मेडिकल स्टोर या कॉस्मेटिक शॉप पर जाकर ये चीज़ें खरीदे.. ये थोड़ा embarrassing भी हो सकता है पर अगर आपको suddenly ऐसी ज़रूरत पड़ी तो वो आपके लिए ये शॉपिंग भी करेगा क्योंकि उसके लिए आप important हैं, दुनिया नहीं। सच में crazy है आपके लिए!

3. आपको defend करना

3

आप group में किसी टॉपिक पर discuss कर रहे हैं और उसे फील हुआ कि आप वीक पड़ रही हैं तो वो आपको डिफेंड करता है। हालांकि उसे पता है कि इससे ग्रुप के दूसरे लोग उसके बारे में अच्छा नहीं सोचेंगे पर फिर भी वो आपका साथ देता है। अगर आपका Guy ऐसा करता है तो आप वाकई लकी हैं क्योंकि वो आपके लिए सच में crazy है।

4. आपके workplace पर आना

4

ADVERTISEMENT

सिर्फ़ आपके लिए वो ये भी करता है क्योंकि दिनभर के इंतज़ार के बाद वो खुद को और नहीं रोक पाता और आप से मिलने के लिए पागल हो जाता है। कभी-कभी वो ये भी सोचता है कि आपके co-workers क्या सोचेंगे पर फिर भी वो आपको देखने ज़रूर आता है।

5. आपके लिए अपना शो मिस करना

5

टीवी का रिमोट कंट्रोल अपने हाथ में रखना लड़कों को बेहद पसंद है पर आपके बिग बॉस के लिए वो अपना WWE भी मिस कर देता है.. पर अगर ऐसा है तो please आप हमेशा ऐसा न करें.. उन्हें भी अपना शो देखने दें।

6. आपका ख्याल रखना

6

ADVERTISEMENT

वैसे तो वो हमेशा ही आपका ख्याल रखता है पर अगर आप बीमार पड़ीं तो उसका concern और बढ़ जाता है और आपको on-bed हर चीज़ मिलती है। वो चाहता है कि आपको कम से कम तकलीफ़ हो और आप जल्दी से ठीक हो जाएं।

7. Hard times में साथ रहना

7

ऐसा कहा जाता है कि सही लोग बुरे टाइम में ही पहचाने जाते हैं.. वो आपके हर अच्छे-बुरे वक्त में आपके साथ खड़ा होता है, आपको boost-up करता है, motivate करता है और प्रॉब्लम sort-out करने में आपकी हेल्प भी करता है क्योंकि वो चाहता है आप हमेशा खुश रहें।

अगर आपका Guy भी ऐसा है तो आप lucky one हैं.. 🙂

ADVERTISEMENT

Gifs: tumblr.com

05 May 2016

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT