ADVERTISEMENT
home / Love
सिर्फ Looks नहीं..लड़के चाहते हैं ये खूबियां अपनी Partner में!

सिर्फ Looks नहीं..लड़के चाहते हैं ये खूबियां अपनी Partner में!

अगर आप सोचती हैं कि सिर्फ खूबसूरती से उसे अपना बना लेंगी, तो आप गलत हैं। लड़के सिर्फ लुक्स पर ही नहीं, और भी कई बातों पर ध्यान देते हैं। आजकल लड़कों को खूबसूरती से बहुत ज्यादा कुछ और चाहिए…जानना तो चाहेंगी आप भी?

1. परफेक्शन

guys like-1

चेहरा तो खूबसूरत है, मगर बाकी कहीं ध्यान नहीं। ऐसी लड़कियां लड़कों को बिलकुल पसंद नहीं आती। बेशक आप बहुत सुंदर न हों, लेकिन खुद पर पूरा ध्यान देती हैं, तो आप इस एग्जाम में पास। ध्यान देने का मतलब है खुद को साफ-सुथरा रखना, परफेक्ट नेल्स, ट्रीम हेयर, शाइनी शूज, अमेजिंग परफ्यूम वगैरह-वगैरह।

2. सेंस ऑफ ह्यूमर

guys like-2

ADVERTISEMENT

आप बहुत सीरियस हैं, तो मामला जमना मुश्किल हो सकता है। कुछ मामलों में सीरियस होना चलता है,लेकिन हर वक्त …..ना रे। लड़कों को भाती हैं मजाकिया टाइप की लड़कियां। यानी ऐसी लड़कियां जिनका सेंस ऑफ ह्यूमर अच्छा हो, जो बातों को लाइटली लेना जानती हों। जिनके आस-पास होने का मतलब हो सिर्फ खिलखिलाहट।

3. प्रॉब्ल्म सॉल्विंग

guys like-3

एक प्रॉबल्म के चार सॉल्युशन बताने वाली स्मार्ट लड़कियों का लुक्स कैसा भी हो, उन पर कोई भी फिदा हो सकता है। ऐसी लड़कियां लड़कों भी पसंद आती हैं, जिनमें हर सिच्युएशन में सही फैसला करना आता है।

4. अंडरस्टैंडिंग

guys like-4

ADVERTISEMENT

बात-बात पर लड़ना-झगड़ना किसी को पसंद नहीं आता। लड़कों को तो बिलकुल नहीं। लड़के चाहते हैं ऐसी लड़की के साथ रहना, जो अंडरस्टैंडिंग हो, लड़ने से पहले सोचे। उसकी पसंद को समझे और उसे समझे। और हां…सबसे जरूरी ये कि उसे क्रिकेट खेलने से न रोके!! (I know ये मुश्किल है!)

5. एटीट्यूड

guys like-5

लड़कों को लुक्स के अलावा जो बात सबसे ज्यादा भाती है, वो है लड़की का एटीट्यूड। ये देखना होगा कि आपमें बाकी लड़कियों से क्या अलग है। खुद को थोड़ा सा अलग तो आपको दिखाना होगा। ये अलग आपका एटीट्यूड भी हो सकता है, अदा भी और अंदाज भी।

Gifs: tumblr

ADVERTISEMENT

यह भी पड़ें : अक्सर लड़के बोलते हैं ये 9 झूठ अपनी Girlfriend से!

यह भी पड़ें : ये 10 छोटी-छोटी बातें छिपाते हैं लड़के अपनी Girlfriend से!

05 May 2016

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT