ADVERTISEMENT
home / रिलेशनशिप
अपना रिश्ता बोझ लगने लगा है? ये 7 बातें हैं आपके लिए

अपना रिश्ता बोझ लगने लगा है? ये 7 बातें हैं आपके लिए

हम खुशियां तलाशते हुए रिलेशनशिप में आते हैं। हम चाहते हैं कि कोई ऐसा हो जो हमें टूट कर प्यार करे, हमारी परवाह करे.. जिस पर हम हक जता सकते हों। पर कई बार हमारा रिश्ता अच्छा नहीं चलता और हम उसे फिर भी अपने साथ बोझ की तरह ढोते रहते हैं। Dear Girls! रिश्ते को बोझ बनाकर ज़बरदस्ती ढोना गलत है। अगर आपको पता है कि कुछ भी अच्छा नहीं होने वाला तो ज़बरदस्ती अच्छे की उम्मीद न करें। आगे बढना सीखें। Life goes on!

1. इसलिए कि वो पहला प्यार है

1

और लोग बोलते हैं कि पहला प्यार भुलाए नहीं भूलता, आप इससे बाहर नहीं आना चाहतीं। आप इसे भूल नहीं पाएंगी इसलिए इसे ढोते रहना कहां तक सही है।

2. क्योंकि आपको लगता है कि एक दिन सब ठीक हो जाएगा

इस बात पर भी ध्यान दें कि ऐसा कब से लग रहा है आपको? उस समय से अभी तक कुछ सुधार हुआ है क्या? अगर आपका जवाब ‘नहीं’ है तो कुछ खास बदलने की संभावना नहीं बची है।

ADVERTISEMENT

3. आपको उससे बहुत sympathy है

3

आपको दिख रहा है कि आपके रिलेशनशिप का कुछ नहीं हो सकता, अब वो आपको पसंद भी नहीं करता फिर भी आप उसके साथ इसलिए रहना चाहती हैं कि वो as a human अच्छा है तो ये गलत है। ये गलती आप खुद के साथ कर रही हैं जिसके लिए आप उसे ज़िम्मेदार नहीं ठहरा सकतीं।

4. अब तो इतना वक्त हो गया

कई बार रिश्ते में कुछ भी नहीं बचा होता निभाने के लिए लेकिन आप ये सोचती हैं कि इतने सालों से इसके साथ थी तो अब अचानक से कैसे अलग हो जाऊं। इस कशमकश में आप उलझी रहती हैं। असल में आपका दिल और दिमाग यहां होता ही नहीं है।

5. लोग क्या कहेंगे

5

ADVERTISEMENT

आपको लगता है कि लोग तो आपके 8 साल के रिलेशनशिप के examples देते थे, आपको admire करते थे फिर उन्हें क्या बोलूंगी? क्यों खत्म करना पड़ा? अक्सर हम लोग सवालों से बचने के लिए सही जवाब मिलने से पहले ही हार जाते हैं। ये न करें।

6. उसने आपको कभी सपोर्ट किया था

हम लड़कियां कई बार किसी के एहसान को लेकर इतनी obliged हो जाती हैं कि सही डिसीज़न नहीं ले पातीं। आप उसे छोड़कर नहीं जाना चाहतीं क्योंकि आप पर उसके बहुत सारे एहसान हैं। तो क्या आप ने कभी उसे सपोर्ट नहीं किया होगा? इस एहसान के चक्कर में आप उससे बाहर तो नहीं आ पातीं पर अंदर ही अंदर घुटती रहती हैं।

7. आपको लगता है कि एक दिन उसे इस बात का एहसास होगा कि..

7

उफ़्फ़! आप उस एक दिन के इंतज़ार में बैठी हैं जो आएगा या नहीं आपको नहीं पता। और उस दिन के कोई आसार भी नज़र नहीं आ रहे हैं पर आप emotional fool बनकर उस वक्त की राह देख रही हैं। क्या पता वो दिन नहीं आया तो? कभी सोचा है? हम लड़कियों की यही problem होती है कि वो बहुत कुछ सोचना यूं ही avoid कर देती हैं। पर इससे मुसीबतें कम नहीं हो जातीं।

ADVERTISEMENT

 

GIFs: tumblr

यह भी पढ़ेंः ये 7 Signs बताते हैं शायद आप गलत इंसान को डेट कर रही हैं..

यह भी पढ़ेंः लड़के करते हैं ये 13 काम ब्रेकअप के बाद!

ADVERTISEMENT
05 May 2016

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT