ADVERTISEMENT
home / Love
लड़के कहते हैं ये 7 बातें जिनका होता है कुछ और ही मतलब

लड़के कहते हैं ये 7 बातें जिनका होता है कुछ और ही मतलब

आप दोनों के बीच बहुत सारी बातें होती हैं, पर हर बात का मतलब वही नहीं होता जो आप सुनती हैं। कई बार वो आपसे बातों-बातों में कुछ और कह देता है। शायद आपको हंसाने के लिए या फिर इसलिए ताकि आप दोनों में झगड़े न हों। इसमें वो कुछ गलत नहीं करता है, रिश्तों को संभालने के लिए बातें संभालना भी आना चाहिए। आज हम आपको बता रहे हैं उसकी कुछ ऐसी बातें जिनका असल मतलब कुछ और होता है।

1. बहुत अच्छी लग रही हो

1आप दोनों को किसी पार्टी में जाना है और आप घंटों की मेहनत के बाद तैयार होकर उसके सामने आईं तो उसका ये कहना तो बिल्कुल बनता है। क्योंकि पहली बात तो ये कि कोई लड़की इतनी मेहनत के बाद कोई कमी नहीं सुनना चाहेगी। दूसरी बात ये कि अगर उसने गलती से भी कोई कमी बता दी तो क्या पता आप फिर से उसे ठीक करने में आधा घंटा लगा दें।

2. हां, मैं सुन रहा हूं

2ये बात कहने की ज़रूरत उसे तभी पड़ती है जब वो ठीक से नहीं सुन रहा होता है। हो सकता है वो किसी ज़रूरी काम में बिज़ी हो, और आप भी कुछ कह रही हों, ऐसे में किसी को भी इग्नोर नहीं किया जा सकता। पर वो आपको गुस्सा नहीं दिलाना चाहता इसलिए आपकी बात भी रख लेता है।

3. ये Guy’s talk है, तुम नहीं समझोगी

3जब उसकी कोई बात आपके पल्ले नहीं पड़ती है और उसके पास भी उस बात के लिए कोई खास explanation नहीं होता है, तो वो उसे लड़कों वाली बात कह कर बात ही खत्म कर देना बेहतर समझता है।

ADVERTISEMENT

4. अरे, वो बहन जैसी है यार

4उसके साथ कोई लड़की ज्यादा involved लगे और आप उससे इस बात पर सवाल करें.. तो उसे बहन जैसी बोलकर बात खत्म कर दी जाती है। क्योंकि वो भी उस लड़की के लिए वैसा intention नहीं रखता है जैसा आप शक करते वक्त सोच सकती हैं तो बात बढ़ाने का कोई फायदा नहीं है।

5. जो ठीक लगे करो

5इससे ज्यादा खतरनाक statement कुछ नहीं होता। ऐसा वो तब कहता है जब वो ज़ाहिर कर चुका होता है कि वो क्या चाहता है.. पर वो ये भी दिखाना चाहता है कि वो आप पर कुछ थोप नहीं रहा। वो चाहता है कि आप अपनी choice पर उसकी बात मानें इसलिए – जो ठीक लगे वो करो।

6. अरे, मैं तो मज़ाक कर रहा था

6कई बार वो कई बातें ऐसी बोल जाता है जो आपको हर्ट करती हैं। ऐसे में आप उस बात से बाहर आ जाएं इसलिए उस बात को मज़ाक का नाम दिया जाता है। दरअसल वो आपको ऐसे हर्ट नहीं करना चाहता था इसलिए बात घुमा देता है।

7. घर पहुंचते ही मुझे मैसेज करना

7लड़कों के लिए अपनी feelings ज़ाहिर करना उतना आसान नहीं होता। वो सीधे-सीधे ये कहने में भी कतराते हैं कि – मुझे तुम्हारी फ़िक्र है। इसलिए एक simple statement – घर पहुंचते ही मैसेज कर देना।

ADVERTISEMENT

हम लड़कियां अक्सर इसी बात पर रूठ जाया करती हैं कि उसने ऐसा या वैसा क्यों बोला। वो अक्सर ऐसा इसलिए बोलता है क्योंकि वो आपको ज्यादा परेशान नहीं करना चाहता Sweetie! 🙂

Gifs: Giphy

यह भी पढ़ें: 8 WTF Things जो Guys सोचते हैं Periods के बारे में

यह भी पढ़ें: Boys! आपको खबर भी नहीं..लड़कियां नोटिस करती हैं ये 12 बातें

ADVERTISEMENT

 

05 May 2016

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT