आपको आज भी लगता है कि रेड या कोरल लिपस्टिक शेड ही आपके लिए परफेक्ट हैं!! जाहिर है आप और भी कुछ ऐसे लिपस्टिक के रंग अपने पास रखना चाहेंगी, जिन्हें लगाने से पहले आपको ये न सोचना पड़े कि ये आप पर अच्छे लगेंगे भी या नहीं। लिपस्टिक के ये कलर्स आपकी इसी जरूरत को पूरा करते हैं। फिर आपकी स्किन का रंग गोरा, गेंहुआ या सांवला कोई भी क्यों न हो ये कुछ ऐसे लिपस्टिक के रंग हैं जिन्हें आप कभी भी-कहीं भी लगाकर जा सकती हैं।
1. Avon Ultra Color Matte Berry
अपने रेग्युलर स्टाइल में आप बेरी के इस सल्ट्री लिपस्टिक कलर को एड कर सकती हैं। लिपस्टिक के डार्क कलर्स का अपना जादू होता है। जल्द ही ये लिपस्टिक का रंग आपका फेवरेट हो जाएगा। Price: Rs. 389. यहां से खरीदें
2. Maybelline Color Sensational Pink Alert in Pow 2
ये एक मिथ से ज्यादा कुछ नहीं कि फेयर कॉम्प्लेक्शन की गर्ल्स पर ही हॉट पिंक लिपस्टिक कलर अच्छा लगता है। लेकिन आपको ये जान लेना चाहिए कि ब्राइट पिंक ही वो शेड है जो आपके लुक में फन और ग्लैमर एड करता है। तो बेफिक्र होकर लिपस्टिक के इस रंग को कैरी करिए! Price: Rs. 425. यहां से खरीदें
3. Maybelline Superstay 14hr Lipstick in Eternal Rose
पिंक का यह लाइट लिपस्टिक कलर अल्ट्रा गर्ली शेड है। यह फ्लर्टी लिपस्टिक कलर आपको एक्स्ट्रा प्रिटी महसूस कराता है। आपके लुक और मूड को खुशनुमा बना देने के लिए ये एक बहुत अच्छी लिपस्टिक है। Price: Rs. 575. यहां से खरीदें
4. Revlon Super Lustrous Lipstick in Fiery Sunset
यह गॉर्जियस पीच लिपस्टिक कलर आपके फेस पर बहुत ज्यादा नहीं चमकता। तो अगर आप लिपस्टिक को बहुत हाइलाइट नहीं करना चाहतीं तो ये लिप कलर आपके लिए परफेक्ट है। इस लिपस्टिक के रंग के जरिए आप बैलेंस तरीके से अपने लिप्स को चिअर कर सकती हैं। Price: Rs. 599. यहां से खरीदें
5. Faces Ultime Pro Velvet Matte Lipstick in Proof
इस लिपस्टिक के रंग को देखकर आपको लगेगा कि यह ब्राउन शेड है जबकि असल में ये पीच ब्राउन शेड है जो आपके हर तरह और हर कलर के आउटफिट के साथ वर्क करेगा। जब आपको समझ न आए कि होठों पर कौन-सा लिपस्टिक का कलर लगाना चाहिए तो आप इस रंग को लगा सकती हैं। Price: Rs. 649. यहां से खरीदें
6. L’Oreal Paris Color Riche Moist Matte Lipstick in Maple Mocha
सुपर क्रीमी न्यूड लिपस्टिक कलर जो हर स्किन टोन पर फबता है! ये एक ऐसा लिपस्टिक का कलर है जो आपको हर समय अपने बैग में रखनी चाहिए। ताकि जब ज़रूरत लगे आप मिनट में रेडी हो सकें। फिर चाहे किसी मीटिंग में जाना हो या ऑफिस के बाद किसी पार्टी के लिए टचअप करना हो। Price: Rs. 925. यहां से खरीदें
7. MAC Ruby Woo
कुछ तो खास है इस लिपस्टिक के रंग में। तभी तो दुनियाभर की लड़कियां इस लिपस्टिक के कलर की दीवानी हैं। यह एक बहुत अच्छी लिपस्टिक हैं जो हर स्किन टोन में ग्लैमर एड कर देती हैं। यह स्टोरी Popxo हिन्दी के लिए Garima Singh ने लिखी है।
यह भी पढ़ें: होंंठो को और भी खूबसूरत दिखाने के लिए अपनाएं ये मेकअप टिप्स!