ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
क्या आप जानते हैं इन 5 बॉलीवुड सेलेब्स का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक में है शामिल

क्या आप जानते हैं इन 5 बॉलीवुड सेलेब्स का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक में है शामिल

हर कोई जानता है कि बॉलीवुड बिजनेस में हर साल लोग काफी सारा पैसा कमाते हैं। साथ ही यह दुनिया की कुछ बड़ी इंडस्ट्रीज में से भी एक है। जिसका नतीजा है कि इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के पास काफी सारी चीजें हैं और इनके द्वारा सेट किए बेंचमार्क के कारण ही कई लोग इन्हें पहचानते हैं। हालांकि, कई बार इन लोगों को इग्नोर भी करते हैं। यहां तक कि गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक भी बॉलीवुड सेलेब्स से अच्छे से वाकिफ है और कई बॉलीवुड सेलेब्स की अचीवमेंट्स को इसने रिकॉग्नाइज किया है। हम यहां आपको बॉलीवुड के 5 ऐसे सेलेब्स के नाम बताने वाले हैं, जिनके नाम गिनीस वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक में मौजूद है।

शाहरुख खान

इसमें कोई दोराय नहीं है कि शाहरुख खान बॉलीवुड के किंग हैं और देशभर में कई लोग उन्हें चाहते हैं। किंग खान इंडस्ट्री के जाने-माने नामों में से एक हैं और उनका नाम गिनीस वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक में भी शामिल है। दरअसल, एक्टर बॉलीवुड इंडस्ट्री से हाइएस्ट पेड स्टार्स में से एक हैं और 2013 में उन्होंने 220.5 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वैसे तो यह बहुत इंप्रेसिव नहीं है लेकिन फिर भी उनका नाम गिनीस वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल है।

कैटरीना कैफ

कैटरीना कैफ भी बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस में से एक हैं और उनका नाम भी शाहरुख खान की तरह गिनीस वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल है। दरअसल, शाहरुख की ही तरह कैटरीना भी 2013 में हाइएस्ट पेड बॉलीवुड एक्ट्रेस थीं और उन्होंने 2013 में कुल 63.75 करोड़ की कमाई की थी। तब से ही वह कई सारी बॉलीवुड फिल्मों में दिखाई दे रही हैं और इंडस्ट्री की ए लिस्टर्स में से एक हैं।

अभिषेक बच्चन

पिता अमिताभ बच्चन की तरह अभिषेक बच्चन भी गिनीस वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज कर चुके हैं। 2009 में अपनी फिल्म दिल्ली 6 के प्रमोशन के दौरान अभिषेक बच्चन ने जर्मन एक्टर जॉर्गन वोगेल और डैनियल ब्रोह्ल का एक दिन में सबसे ज्यादा पब्लिक अपीयरेंस का रिकॉर्ड तोड़ दिया था। दरअसल, अभिषेक ने एक ही दिन में गाजियाबाद के मॉल, नोएडा, फरीदाबाद, चंड़ीगढ़ के कई मॉल्स और मुंबई में स्थित जुहू के कई मॉल में अपीयरेंस दिया था।

ADVERTISEMENT

सोनाक्षी सिन्हा

दरअसल, सोनाक्षी सिन्हा इस लिस्ट में सबसे नई हैं। एक्ट्रेस ने एक ईवेंट में हिस्सा लिया था, जिसमें सभी महिलाओं ने एक ही समय पर फिंगरनेल्स पर नेलपेंट लगाई थी और एक रिकॉर्ड बनाया था। इसका आयोजन अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर किया गया था और इसी के साथ ही सोनाक्षी का नाम भी गिनीस वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल हो गया।

अमिताभ बच्चन

अमिताभ बच्चन ने श्री हनुमान चालिसा गा कर गिनीस वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। उन्होंने शेखर रविजानी द्वारा कंपोज की गई हनुमान चालिसा को 19 मशहूर सिंगर के साथ गाया था, जिसमें आदेश श्रिवास्तव, बाबुल सुप्रियो, हंसराज हंस, कैलाश खेर, केके, कुमार सानु, कुणाल गंजावाला, मनोज तिवारी, मुकुल अग्रवाल, प्रसून जोशी, रूपकुमार राठौड़, शान, शंकर माधवन, सोनु निगम, सुखविंदर सिंह, सुरेशा वाड़कर, उदित नारायण और विनोद राठौड़ का नाम शामिल है।

05 May 2022

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT