ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
Tara Sutaria Arjun Kapoor

तारा सुतारिया ने अर्जुन कपूर के लिए कुक किया पारसी फूड, एक्टर ने ऐसे की तारीफ

तारा सुतारिया और अर्जुन कपूर दोनों की फिल्म एक विलेन रिटर्न्स हाल ही में रिलीज हुई है। दोनों एक्टर्स की आपस में दोस्ती अच्छी है और इनके बीच की फ्रेंडली वाइब्स महसूस की जा सकती है। दोनों ही एक्टर्स अपने इंटरव्यू में ये मानते रहे हैं कि उन्हें खाना खाना पसंद है और वो बहुत ज्यादा डाइटिंग नहीं कर पाते हैं।

अब अर्जुन कपूर और उनकी बहन अंशुला कपूर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक छोटा सा वीडियो शेयर किया है जो इस बात को पूरी तरह से फ्रूफ करते हैं कि एक विलेन रिटर्न्स के ये एक्टर कितने फूडी हैं और खाना इन्हें कितना पसंद है। अर्जुन ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर कई पारसी डिशेज दिखाया है जो कि उन्हें तारा ने अपने घर पर कुक करके भेजा है। एक्ट्रेस ने साथ में एक नोट भी भेजा था जिसपर उन्होंने बताया है कि वो क्या भेज रही हैं और किस रेसिपी को खुद कुक किया है।

साभार- इंस्टाग्राम

तारा ने लिखा है, डियरेस्ट अर्जुन और अंशुला, मुझे पता है कि तुम दोनों खाने से उतना ही प्यार करते हो जितना मेरे घर में इसे पसंद किया जाता है इसलिए मैं पारसी मटन धनशक और मोरोक्कन मिंट चिकन की अपनी खास रेसिपी, जो मैंने खुद बनाई है, भेज रही हूं।अच्छी तरह खाना, और अर्जुन धीरे खाना।

साभार- इंस्टाग्राम

अर्जुन कपूर ने तारा के घर से आए फूड का वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, शेफ तारा सुतारिया ने अपने छुपे हुए स्किल्स से अच्छा काम किया है। एक्टर ने इंग्लिश का फ्रेज किल्ड इट यूज किया है।अंशुला कपूर ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर तारा के लिए लिखा है, ये बेस्ट धनशक था जो हमने खाया है। थैंक्यू तारा सुतारिया, मैं और अर्जुन अभी यमी फूड हेवेन में हैं।

ADVERTISEMENT

तारा और अर्जुन की फिल्म एक विलेन रिटर्न्स हाल ही में रिलीज हुई है। इस फिल्म में इनके साथ दिशा पाटनी और जॉन अब्राहम भी मुख्य भूमिका में थे।

03 Aug 2022

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT