तारा सुतारिया और आदर जैन बॉलीवुड के उन कपल्स में से एक रहे हैं जो अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल नहीं करते हुए भी खुलकर एक दूसरे की तारीफ करते रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी ये दोनों एक दूसरे के प्रति अपनी पसंद खुलकर दिखाते रहे हैं। लेकिन, ऐसी चर्चाएं हैं कि इस कपल ने अपने रिलेशनशिप को आगे ले जाने के पहले ही अपने पैर पीछे कर लिए हैं। दोनों ने अपनी राहें अब अलग कर ली हैं।
तारा सुतारिया और आदर जैन एक दूसरे को पीछे चार साल से डेट कर रहे थे। लेकिन अब ऐसी जानकारी सामने आ रही है कि दोनों के करीबी सदस्य ने ये बात बताई है कि इस यंग कपल का ब्रेकअप हो गया है और दोनों ने बहुत मैच्योर तरीके से बिना लड़े झगड़े ये तय किया है कि वो अपनी राहें अलग रखेंगे। हालांकि दोनों के बीच अभी भी दोस्ती है और दोनों दोस्त हमेशा बने रहेंगे।
बता दें तारा सुतारिया को आदर जैन के साथ कई बार कपूर खानदान की फैमिली तस्वीरों में देखा गया है और इनकी शादी की अफवाह भी कई बार उठी है। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी के पहले से ही तारा और आदर की शादी को लेकर चर्चा होती रही है।
क्या है कपूर कनेक्शन?
बता दें रणधीर, ऋषि, राजीव, रितु और रीमा सभी दिग्गज फिल्म निर्माता राज कपूर के बच्चे हैं और रीमा आदर जैन की मां हैं। इसलिए, आदर, रणबीर, करिश्मा और करीना की तरह ही राज कपूर के पोते-पोतियों में से एक है। पेशे से अभिनेता हैं लेकिन अभी तक उन्हें बहुत अधिक फिल्में या मनचाही सफलता नहीं मिली है।
खैर, अब देखना ये है कि इन दोनों को आगे जीवन में किस तरह के साथी मिलते हैं और कब मिलते हैं।
ये भी पढ़े-
तारा सुतारिया ने अर्जुन कपूर के लिए कुक किया पारसी फूड, एक्टर ने ऐसे की तारीफ