ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
तनीषा मुखर्जी से लेकर शमिता शेट्टी तक, ये 8 स्टार किड्स हासिल नहीं कर पाए स्टारडम

तनीषा मुखर्जी से लेकर शमिता शेट्टी तक, ये 8 स्टार किड्स हासिल नहीं कर पाए स्टारडम

बॉलीवुड में कई लोग अपना लक आजमाने आते हैं। इनमें से कई लोग बिना किसी सपोर्ट के भी अपनी अलग जगह बना लेते हैं तो वहीं कुछ ऐसे भी जो स्टार किड्स होने के बाद भी इंडस्ट्री में अपनी पहचान नहीं बना पाए हैं। इतना ही नहीं, नेपोटिज्म का सपोर्ट होने के बाद भी दर्शकों ने इन स्टार किड्स को सिरे से रिजेक्ट कर दिया। इस लिस्ट में तनीषा मुखर्जी से शमिता शेट्टी तक कई स्टार किड्स का नाम शामिल है।

1. तनीषा मुखर्जी

तनीषा मुखर्जी काम पर वापस आ गई हैं और इस बार वो डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा 11 में दिखाई दे रही हैं। बता दें कि तनीषा, काजोल की बहन हैं और वो अपनी बहन और उनके पति अजय देवगन को स्टार बताते हुए रोने लगी और उन्होंने कहा कि वो स्टार नहीं हैं। तनीषा ने कई बार बॉलीवुड में अपना लक आजमाया लेकिन उन्हें कभी अच्छे नतीजे नहीं मिले।

2. शमिता शेट्टी

शमिता शेट्टी भी उन स्टार किड्स में से हैं जिन्होंने एक से अधिक बार अपने बॉलीवुड करियर को उड़ान देने की कोशिश की है। इतना ही नहीं इसके लिए वो बिग बॉस में भी 3 बार हिस्सा ले चुकी हैं लेकिन उन्हें कभी भी अपनी बहन शिल्पा शेट्टी जैसा स्टारडम हासिल नहीं हो पाया।

3. बॉबी देओल

देओल फैमिली बॉलीवुड की सबसे जानी-मानी फैमिली में से एक है। हालांकि, एक वक्त था जब बॉबी देओल को अपने करियर को गुडबाय कहना पड़ा था क्योंकि उन्हें उनके पिता धरमेंद्र और भाई सनी देओल जैसा स्टारडम नहीं मिल पाया था। हालांकि, आज उनके लिए इंडस्ट्री में वक्त बदल गया है।

ADVERTISEMENT

4. तुशार कपूर

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर जितेंद्र के बेटे तुशार कपूर ने करीना कपूर खान के साथ इंडस्ट्री में डेब्यू किया था, लेकिन उन्हें उनके पिता के जैसा स्टारडम कभी हासिल नहीं हो पाया। वहीं उनकी बहन एकता कपूर भी इंडस्ट्री की बहुत बड़ी डायरेक्टर और प्रोड्यूसर हैं।

5. अभिषेक बच्चन

जूनियर बच्चन भी इस लिस्ट में शामिल हैं, जो कभी भी अपने पिता जैसा स्टारडम इंडस्ट्री में हासिल नहीं कर पाए।

6. उदय चोपड़ा

आदित्य चोपड़ा एक ओर जहां बॉलीवुड में सभी का करियर बना रहे हैं तो वहीं जब बात उनके भाई उदय चोपड़ा की आती है तो वो उनकी इसमें कोई मदद नहीं कर पाए।

7. लव सिन्हा

अगर आपको याद नहीं है तो बता दें कि लव सिन्हा ने फिल्म खामोश से डेब्यू किया था। हालांकि, उनकी बहन सोनाक्षी सिन्हा की तरह उनका करियर टेकऑफ नहीं कर पाया।

ADVERTISEMENT

8. अरबाज खान और सोहेल खान

आज भी खान भाइयों को सलमान खान जैसा स्टारडम नहीं मिल पाया है। फिर चाहे दोनों ने कितनी ही फिल्मों में काम क्यों न किया हो।

09 Nov 2023

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT