ADVERTISEMENT
home / Make Up Trends and Ideas
इन 5 सिंपल स्टेप्स में पाएं रूबीना दिलैक जैसा पिंक मोनोक्रोम मेकअप लुक

इन 5 सिंपल स्टेप्स में पाएं रूबीना दिलैक जैसा पिंक मोनोक्रोम मेकअप लुक

अगर कोई ऐसा मेकअप लुक है, जो बिना किसी समय में आपको एक मैजिकल लुक दे तो वो मोनोक्रोम मेकअप (Monochrome Makeup) है। इस मेकअप लुक का बेस्ट पार्ट ये है कि इसके लिए आपको बहुत अधिक मेकअप प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं है और आप इस लुक को सिर्फ 10 मिनट में पा सकती हैं। हालांकि, मोनोक्रोम मेकअप करते समय आपको भरोसे के साथ किसी कलर का चुनाव करना चाहिए, इसके लिए आपको ऐसे शेड का चुनाव करना चाहिए जिस पर आपका लुक पूरी तरह से डिपेंडेंट होगा। ब्राउन के अलावा इन दिनों पिंक मोनोक्रोम मेकअप लुक काफी ट्रेंड में है और हाल ही में बिग बॉस 14 की विजेता रूबीना दिलैक इस लुक को फ्लॉन्ट करते हुए नजर आईं।
दरअसल, हाल ही में रूबीना दिलैक (Rubina Dilaik) ने अपने इंस्टाग्राम फीड पर कुछ बहुत ही खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं, ये तस्वीरें उनके लेटेस्ट फोटोशूट की हैं। रूबीना तस्वीरों में खूबसूरत लहंगे और थाई-हाई बूट्स में दिखाई दे रही हैं लेकिन उनके मोनोक्रोम मेकअप लुक ने हमारा दिल जीत लिया। अपने इस लुक के लिए रूबीना ने मजेंटा पिंक शेड का चुनाव किया और अपने लुक से फैंस का दिल जीत लिया। अगर आपको भी रूबीना जैसा मेकअप लुक ट्राई करना है तो ये 5 टिप्स आपके बहुत काम आएंगी।

ऐसे पाएं मोनोक्रोम मेकअप लुक – Take these Tips to Get Monochrome Makeup Look Like Rubina Dilaik in Hindi

सबसे पहले अपने चेहरे को तैयार करें

मेकअप करने से पहले अपने चेहरे को मेकअप के लिए तैयार करना बहुत ही जरूरी है और इसके लिए आप मेकअप बेस का इस्तेमाल कर सकते हैं। बेस लगाने से आपके चेहरे को ग्लो, ब्राइटर स्किन टोन, फेड रिंकल, आदि मिलता है। साथ ही ये अधिक समय तक मेकअप को लॉक करने में मदद करता है। इस वजह से सबसे पहले अपने टी-जोन को प्राइम करें। इसके बाद अपनी स्किन टोन के अनुसार फाउंडेशन लगाएं और इसे ब्यूटी ब्लेंडर से ब्लेंड कर लें। अब आंखों के नीचे कंसीलर लगाएं और लिड्स पर भी लगाएं ताकि डार्क सर्कल ढक जाएं। अंत में थोड़ा सा डस्टिंग पाउंडर से इसे सेट कर लें।

सही शेड का चुनाव करें

अब अपना मेकअप शुरू करने से पहले बहुत ही ध्यान से सही पिंक शेड का चुनाव करें। ऐसा शेड चुनें जो आपके स्किन टोन को कॉम्प्लिमेंट करें। और यहां हम रूबीना दिलैक के मेकअप लुक की बात कर रहे हैं तो हम आपको सलाह देंगे कि आप डार्क पिंक या फिर ऐसा कलर चुने जो मजेंटा जैसा हो। आप चाहें तो थोड़ा लाइट टोन शेड का भी चुनाव कर सकती हैं। 

आई मेकअप से शुरू करें

बेस मेकअप कंप्लीट करने के बाद मोनोक्रोम मेकअप लुक के लिए आंखों से शुरूआत करें। इसके लिए पिंक आई शैडो पैलेट से अपनी पसंद का कलर चुनें और उसे अपनी लिड्स पर लगाएं। अब इसे अच्छे से ब्लेंड कर लें। अपनी लिड पर आईशैडो के टोन को डार्क रखें और क्रीज के टोन को थोड़ा हल्का रखें। अब सेम आईशैडो को लोअर लैश लाइन पर लगाएं। मस्कारे के साथ अपने आई मेकअप को कंप्लीट करें।

ब्लश

एक बार आंखों का मेकअप हो जाए तो ब्लश पर ध्यान दें। इसके लिए आप मैचिंग ब्लश पैलेट और ब्लश ब्रश लें। अब ब्लश को अपनी चीकबोन पर सॉफ्टली लगाएं और तब तक ब्लेंड करें जब तक आपको सही टोन ना मिल जाए, जो आपके मोनोक्रोम लुक के साथ मैच करे।

ADVERTISEMENT

लिपस्टिक के साथ लुक को करें कंप्लीट

आपके मोनोक्रोम मेकअप लुक की ये लास्ट स्टेज है। इसके लिए आप सेम लिपस्टिक शेड ले सकते हैं जो आपको आई शैडो के कलर से मिलता हो। रूबीना के लुक के मुताबिक, हम यहां डार्क मेट लिपस्टिक की बात कर रहे हैं। इसे अपने होंठों के बीच से लगाना शुरू करें और अपर और लोअर लिप पर लगाएं और मैचिंग लिप लाइनर पैंसिल के साथ अपने लुक को कंप्लीट करें। 
POPxo की सलाह : MYGLAMM की ग्लो स्किनकेयर रेंज की मदद से रखें अपनी त्वचा का खास ख्याल। 
11 Jun 2021

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT