ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
देखिए सोनम कपूर के लंदन वाले आलीशान घर के अंदर की तस्वीरें, बेहद रॉयल है इंटीरियर

देखिए सोनम कपूर के लंदन वाले आलीशान घर के अंदर की तस्वीरें, बेहद रॉयल है इंटीरियर

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर अपने फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। उनके लुक को फैंस ने हमेशा पसंद किया है। सोनम सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। जब से उन्होंने शादी की है वो ज्यादातर लंदन में ही रहती है लेकिन मुबई आती जाती रहती है। ऐसा इसलिए क्योंकि सोनम के पति आनंद अहूजा एक बिजनेस मैन हैं और वो काफी समय से लंदन में ही रह रहे हैं। यही वजह है कि कि सोनम कपूर ने अब अपना आशियाना लंदन में बसा लिया है। उन्होंने हाल ही में फैंस को अपने लंदन स्थित घर का इंस्टा स्टोरी के जरिए टूर करवाया और साथ एक मैग्जीन के लिए घर का फोटोशूट भी कराया, जिसकी तस्वीरें उन्होंने शेयर भी की हैं। इन तस्वीरों को देखकर आपको वाकई रॉयल्टी का अहसास होगा।

देखिए सोनम कपूर के लंदन वाले घर की तस्वीरें –

सोनम कपूर ने जो तस्वीरें शेयर की हैं उन्हें देखकर आपको वाकई लगेगा कि घर हो तो ऐसा। जी हां, जब आप सोनम के लंदन वाले घर की और तस्वीरें देखेंगे तो आपको महलों की याद आ जाएगी।

सोनम ने अपने घर के हर कोने को बेडरूम से लेकर बाथरूम तक खूबसूरती से सजाया है। उसने लिखा है कि जब वो पहली बार घर आई थी, तो उन्हें लगा कि यह उनका है। यह बहुत बड़ा घर नहीं है, लेकिन उन्होंने इसे बहुत अच्छे से सजाया है।

सोनम के घर के दरवाजे भी रॉयल लुक देते हैं। आपको ये इंटीरियर बहुत ही रेयर देखने को मिलेगा। क्योंकि ये ट्रडीशनल के साथ मॉर्डन लुक भी देता है।

ADVERTISEMENT

सोनम के नये घर का बाथरूम भी पूरी तरह से रॉयल है। इसमें शीशा और अन्य एक्सेसीरिज गोल्डन हैं। साथ ही नीले रंग की वॉल आर्ट बहुत ही खूबसूरत और रॉयल नजर आ रही है। इस बाथरूम में फ्रैश होना किसी शाहीस्नान करने से कम नहीं लगेगा।

सोनम ने फैन्स को अपने बेडरूम की एक झलक भी दिखाई है। इसका फ्लोरल एशियंट लुक आपका दिल जीत लेगा।

सोनम कपूर ने इस पोस्ट में बताया कि उनका ये घर मशहूर डिजाइनर रूशाद श्रॉफ ने डिजाइन किया है। उन्होंने घर के हर कोनों को बहुत ही बारीकी से सजाया है। 

सोनम ने बताया है कि रूशद ने घर के अंदर आउटडोर फील, रंगों, वॉल पेपर, विंटेज कार्पेट और झूमर की खूबसूरती का भी काफी ध्यान रखा है। उनके घर के अंदर ज्वेल टोन डेकोरेशन नजर आ रहा है।

ADVERTISEMENT

(सभी तस्वीरें – इंस्टाग्राम)

ये भी पढ़ें –
अपने घर को नया लुक देने के लिए इंटीरियर डिजाइन के ये ट्रेंड्स कर सकते हैं फॉलो
होम डेकोर DIY: बेकार पड़ी पुरानी चीजों से घर को दें नया और एंटीक लुक
अपने घर को सजाने के लिए इन प्रो टिप्स की मदद से हाउज प्लांट्स को करें Hang
ग्लोइंग स्किन चाहिए तो घर पर लगाएं ये ब्यूटी प्लांट्स, नहीं जाना पड़ेगा पार्लर

08 Sep 2021

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT