home / एंटरटेनमेंट
क्या तैमूर अली खान को इतनी कम उम्र में ही भेजा जा रहा है, इंग्लैंड के बोर्डिंग स्कूल?

क्या तैमूर अली खान को इतनी कम उम्र में ही भेजा जा रहा है, इंग्लैंड के बोर्डिंग स्कूल?

तैमूर अली खान बॉलीवुड के ऐसे सेलिब्रिटी किड हैं, जिनके घर के बाहर पैर रखते ही मीडिया और फैंस दीवाने से हो जाते हैं। तैमूर के हंसने से लेकर रोने तक, खेलने से लेकर शैतानियों तक, हर हरकत मीडिया के कैमरों में कैद हो जाती है। आलम ये है कि अब तो तैमूर भी मीडिया को दूर से ही पहचान लेते हैं और उन्हें देखते ही तोतली आवाज़ में मीडिया-मीडिया चिल्लाने लगते हैं।
मगर अब पटौदी परिवार से जो खबर बाहर आ रही है, वह तैमूर अली खान के फैंस को निराश कर सकती है। खबर है कि जल्द ही पढ़ाई के लिए तैमूर अली खान को इंग्लैंड के बोर्डिंग स्कूल भेजा जा सकता है।
इस बात से तो सभी वाकिफ हैं कि तैमूर के पापा सैफ अली खान और दादा जी मंसूर अली खान इंग्लैंड के एलीट बोर्डिंग स्कूल से पढ़ाई कर चुके हैं। अब परिवार की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए तैमूर अली खान को भी इंग्लैंड के बोर्डिंग स्कूल भेजा रहा है। 

Instagram

खबरों की मानें तो तैमूर को इंग्लैंड के नामचीन प्रेप स्कूल, लॉकर्स पार्क प्रेप स्कूल में पढ़ाई के लिए भेजा जा रहा है। आपको बता दें कि सैफ अली खान और मंसूर अली खान पटौदी को भी शुरुआती पढ़ाई के लिए इसी स्कूल में भेजा गया था। लॉकर्स पार्क प्रेप स्कूल से अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद सैफ अली खान ने आगे की पढ़ाई विनचेस्टर कॉलेज से पूरी की थी। 
 
यहां तक कि सारा अली खान ने भी अपनी पढ़ाई कोलंबिया यूनिवर्सिटी से पूरी की है। ऐसे में तैमूर अली खान का पढ़ाई के लिए बोर्डिंग स्कूल जाना कोई बड़ी बात नहीं है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान करीना कपूर ने इस बात को स्वीकार भी किया था कि तैमूर अली खान को जल्द ही बोर्डिंग स्कूल भेजा जा सकता है। वैसे भी तैमूर को मिलने वाली मीडिया की इतनी ज्यादा अटेंशन पापा सैफ अली खान को कुछ रास नहीं आती है और इस बात को वे कई बार जता भी चुके हैं।   
 
ऐसा अक्सर होता है, जब मम्मी करीना कपूर का हाथ पकड़ कर चल रहे तैमूर पर करीना से ज्यादा लोगों का ध्यान रहता है। हाल ही में मुंबई एसेंबली इलेक्शन के दौरान भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला था। दरअसल, करीना कपूर अपने बेटे तैमूर के साथ वोट डालने के लिए पहुंची थीं, लेकिन सभी करीना को छोड़ तैमूर की तस्वीरें लेने में व्यस्त हो गए। अब ऐसे में तैमूर का देश के बाहर बोर्डिंग स्कूल में जाकर पढ़ना कई दिलों को तोड़ सकता है। 
 
https://hindi.popxo.com/article/food-that-keep-you-warm-in-winters-in-hindi
.. अब आएगा अपना वाला खास फील क्योंकि Popxo आ गया है 6 भाषाओं में … तो फिर देर किस बात की! चुनें अपनी भाषा – अंग्रेजीहिन्दीतमिलतेलुगूबांग्ला और मराठी.. क्योंकि अपनी भाषा की बात अलग ही होती है।
22 Oct 2019

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
good points logo

good points text