नवाब ऑफ पटौदी और बॉलीवुड स्टार्स सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) के नन्हे बेटे तैमूर अली खान पटौदी (Taimur Ali Khan Pataudi) की फैन फॉलोइंग का कोई जवाब नहीं है। वे अपने प्ले स्कूल जा रहे हों या पापा के साथ आउटडोर गेम्स खेलने, उनकी हर अदा को फोटोग्राफर्स अपने कैमरे में कैद कर लेते हैं। छोटे नवाब की क्यूट अदाएं सोशल मीडिया पर शेयर होते ही वायरल हो जाती हैं। कुछ ऐसा ही हुआ इस बार भी, जब वे अपनी नानी के घर गए हुए थे।
गणपति महोत्सव (Ganapati Mahotsav) के ग्रैंड सेलिब्रेशन के बीच करीना और सैफ के लाडले तैमूर अली खान पटौदी कुछ समय के लिए अपनी नानी बबीता कपूर के घर भी गए थे। उनकी मौसी और करीना कपूर की बड़ी बहन करिश्मा कपूर ने एक बेहद क्यूट वीडियो शेयर किया है।
करीना कपूर से ज्यादा मीडिया की सुनते हैं तैमूर
इस वीडियो में तैमूर अपने कज़िन कियान कपूर (करिश्मा कपूर के बेटे) और मामा अरमान जैन के साथ मस्ती करते हुए नज़र आ रहे हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, गणपति पूजन की धूम के बीच नन्हे तैमूर ‘गणपति बप्पा मोरया’ का उच्चारण भी कर रहे हैं। देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
View this post on Instagram
बॉलीवुड के मोस्ट पॉपुलर स्टार किड तैमूर अली खान पटौदी अपने मामा अरमान जैन के काफी करीब हैं। हाल ही में शेयर किए गए कुछ वीडियोज़ में इन दोनों की बॉन्डिंग बेहद मज़ेदार नज़र आ रही है। अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि तैमूर को गेम्स खेलने के साथ ही बेड पर लेटे-लेटे साइकिल क्रंचेस का भी काफी शौक है। इस वीडियो में वे अपने मामा अरमान जैन के साथ साइकिल चला रहे हैं।
View this post on Instagram
वहीं, दूसरे वीडियो में तैमूर भागकर अपने मामा को गले लगाने जा रहे हैं। मामा अरमान ने भी तैमूर (Taimur) के प्रति अपना प्यार ज़ाहिर करते हुए उनके माथे पर किस किया, जिससे तैमूर काफी खुश हो गए।
View this post on Instagram
तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) इतनी छोटी उम्र से ही सबके साथ घुलना-मिलना बखूबी जानते हैं। वे अक्सर करण जौहर के दोनों बच्चों, यश और रूही जौहर के साथ प्ले डेट्स पर नज़र आ जाते हैं।
तैमूर अली खान की प्ले डेट का वायरल वीडियो
करीना कपूर के फैन पेज पर लंच पार्टी की एक फोटो शेयर की गई है। इस फोटो में करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan), उनकी मम्मी बबीता कपूर, बहन करिश्मा कपूर, करण जौहर की मम्मी हीरू जौहर व उनके दोनों बच्चे, जूही और यश जौहर भी नज़र आ रहे हैं। इस फोटो में तैमूर ने व्हाइट कलर का कुर्ता-पायजामा पहना हुआ है। गौरतलब है कि तैमूर अपने ड्रेसिंग स्टाइल के लिए भी काफी चर्चित हैं। वे कभी इंडियन लुक में नज़र आते हैं तो कभी बोहेमियन लुक में।
छोटे नवाब तैमूर अली खान पटौदी के बोहो लुक ने जीता दिल
आपके लिए खुशखबरी! POPxo शॉप आपके लिए लेकर आए हैं आकर्षक लैपटॉप कवर, कॉफी मग, बैग्स और होम डेकोर प्रोडक्ट्स और वो भी आपके बजट में! तो फिर देर किस बात की, शुरू कीजिए शॉपिंग हमारे साथ।
… अब आएगा अपना वाला खास फील क्योंकि Popxo आ गया है 6 भाषाओं में … तो फिर देर किस बात की! चुनें अपनी भाषा – अंग्रेजी, हिन्दी, तमिल, तेलुगू, बांग्ला और मराठी.. क्योंकि अपनी भाषा की बात अलग ही होती है।