स्टार किड ऑफ द ईयर तैमूर अली खान पटौदी के पहले बर्थडे पर पटौदी पैलेस में जश्न मनाया गया। इस खास अवसर पर खान और कपूर परिवार के करीबियों ने ही शिरकत की। मासी करिश्मा कपूर और अमृता अरोड़ा ने पार्टी की कई इनसाइड तस्वीरें शेयर कीं।
तैमूर को बर्थडे पर गिफ्ट में 1000 स्क्वैयर फीट का यह जंगल दिया गया है।
केक देखकर खुश हुए तैमूर
तैमूर का फर्स्ट बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए उनकी नानी बबिता, नाना रणधीर, दादी शर्मिला टैगोर, मासी करिश्मा कपूर, अमृता अरोड़ा, कज़िंस समायरा और कियान समेत कुछ करीबी पटौदी पैलेस पहुंचे थे। तैमूर का केक जंगल थीम पर बना हुआ था, जिसे देखकर वे काफी उत्साहित नज़र आ रहे थे। जन्मदिन की इस पार्टी को मीडिया से दूर रखा गया था पर करिश्मा, अमृता और करीना व तैमूर के फैंस क्लब्स से हमें वहां की झलक देखने को मिल ही गई।
तैमूर का केक
तैमूर की केक कटिंग सेरेमनी में शामिल उनके करीबी
पापा रणधीर कपूर और मम्मी बबिता के साथ करिश्मा और करीना
पापा सैफ की गोद में छोटे नवाब
मस्ती करती दोनों बहनें करिश्मा और करीना
मम्मी-पापा के साथ दुलारे तैमूर
बच्चा पार्टी
बोनफायर का भी लिया मज़ा