ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
3 साल के पूरे हुए करीना और सैफ के बेटे तैमूर, देखिए उनके बर्थडे पार्टी की कुछ तस्वीरें

3 साल के पूरे हुए करीना और सैफ के बेटे तैमूर, देखिए उनके बर्थडे पार्टी की कुछ तस्वीरें

सैफ अली खान और करीना कपूर के लाडले बेटे यानि कि छोटे नवाब तैमूर अली खान पटौदी (Taimur Ali Khan Pataudi) सोशल मीडिया के एक ऐसे स्टार किड हैं जिनके फैंस की लिस्ट काफी लंबी है, और हो भी क्यों न, उनकी क्यूटनेस है ही ऐसी। वो जहां भी जाते हैं उनकी फोटोज के लिए फोटोग्राफर्स की भीड़ वहां जमा हो जाती है।
तैमूर 20 दिसम्बर को 3 साल के पूर हो गये हैं। उनके तीसरे जन्मदिन की खुशी में पापा सैफ अली खान और मम्मी करीना कपूर खान ने एक पार्टी रखी, जिसका थीम क्रिसमस था। अब तैमूर बी-टाउन के सबसे चहेते स्टार किड हैं तो उनकी इस बर्थडे पर्टी में बाकि सभी स्टार किड का आना तो बनता ही है। 
https://hindi.popxo.com/article/taimur-ali-khan-toy-dolls-in-market-now-news-in-hindi-773403

तैमूर के तीसरे बर्थडे का केक उनकी ही तरह बेहद क्यूट लग रहा था। क्रिसमस थीम से मैच करता हुआ बर्थडे केक तैमूर को काफी पसंद आया। तैमूर के बर्थडे पार्टी की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रही है।

अपने जन्मदिन पर तैमूर ब्लैक टी-शर्ट, जिसमें लास वेगस लिखा हुआ था और व्हाइट ट्राउजर में दिखाई दिए। वहीं करीना कपूर पोल्का डॉट वाली ब्लैक ड्रेस में और सैफ अली खान ग्रे टी-शर्ट में नजर आए।

तैमूर की इस बर्थडे पार्टी में उनके दोस्त यानि कि करण जौहर के बेटे यश और रूही जौहर, रितेश देशमुख व जिनेलिया के बच्चे रियान और राहिल, सोहा की बेटी इनाया जैसे कई नन्हे स्टार किड्स भी शामिल हुए थे। 

ADVERTISEMENT
https://hindi.popxo.com/article/kareena-kapoor-on-how-she-found-love-in-saif-ali-khan-in-hindi-815135

इस पार्टी में तैमूर की मौसी यानि कि करिश्मा कपूर अपने बच्चों के साथ नजर आईं। यही नहीं उनके बेटे के साथ झूले में तैमूर की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें वे दोनों ही झूला झूल रहे हैं।

वहीं इस मौके पर सारा अली खान ने अपने सबसे छोटे भाई तैमूर के साथ बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर की है, जिसमें वो अपने भाई अपने गोद में लिये नजर आ रही हैं। सारा ने सोशल मीडिया पर तैमूर के साथ एक नहीं बल्कि उनके 3 साल पूरे होने पर तीन तस्वीरें शेयर की है। पहली तस्वीर में तैमूर डाइपर में दिखाई दे रहे हैं तो दूसरी तस्वीर में सारा अपने हाथ से तैमूर बाबा को खाना खिलताी नजर आ रही हैं। वहीं तीसरी तस्वीर में सारा अपनी गोद में तैमूर के साथ बात करती दिखाई दे रही हैं। इस दौरान उनके साथ भाई इब्राहिम अली खान भी नजर आ रहे हैं।

https://hindi.popxo.com/article/anushka-sharma-virat-kohli-celebrate-second-marriage-anniversary-in-hindi-866178
बता दें कि तैमूर का पहला जन्मदिन पटौदी हाउस में ही मनाया गया था, जहां उनका पूरा परिवार, कुछ करीबी दोस्त और रिश्तेदार मौजूद थे। तैमूर ने तब मम्मी- पापा और दादी- नानी के साथ मिलकर अपना केक काटा था। वहीं उनका दूसरा जन्मदिन साउथ अफ्रीका के केप टाउन शहर की खूबसूरत वादियों के बीच मना था। इस दौरान सैफ-करीना और तैमूर की बहुत खूबसूरत तस्वीरें सामने आईं थीं। तीनों ने अपना क्रिसमस वैकेशन वहीं एंजॉय किया था।
वैसे कुछ भी कहो तैमूर की पॉपूलैरिटी में तो वो अपनी मम्मी करीना और पापा सैफ से भी ज्यादा पॉपुलर हैं। POPxo की टीम की तरफ से तैमूर को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं…..!
https://hindi.popxo.com/article/birthday-wishes-in-hindi
20 Dec 2019

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT