ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
”तारक मेहता का उल्टा चश्मा” की बबिता जी कर रही हैं शो छोड़ने की प्लानिंग, यह है वजह

”तारक मेहता का उल्टा चश्मा” की बबिता जी कर रही हैं शो छोड़ने की प्लानिंग, यह है वजह

सिटकॉम आएंगे और चले जाएंगे लेकिन कुछ भी ऐसा नहीं है जिसने कभी तारक मेहता का उलटा चश्मा जितना बज क्रिएट किया हो। इसका प्रेमियर 2008 में हुआ था और इसके बाद से आजतक भी यह शो फैंस का पसंदीदा शो बना हुआ है। शो में गोकुलधाम सोटाइटी की समस्याओं और इसके इर्द-गिर्द बुनी गई कहानियों की सीरिज है लेकिन आज हम आपके लिए जो अपडेट लेकर आए हैं, इससे शायद आपका भी दिल दुखी हो जाए।

जी हां, रिपोर्ट्स की मानें तो मुनमुन दत्ता, जिन्हें तारक मेहता का उल्टा चश्मा की बबिता जी के रूप में जाना जाता है, वह जल्द ही शो को छोड़ने की प्लानिंग कर रही हैं। जानकारी के अनुसार, मुनमुन दत्ता को बिग बॉस ओटीटी के सेकेंड सीजन के लिए अप्रोच किया गया है। हालांकि, अभी तक इस बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं आई है लेकिन अफवाहों की मानें तो मुनमुन बिग बॉस घर में जाने के लिए शो को छोड़ने की प्लानिंग कर रही हैं।

अब ऐसे में हम अपनी टीवी स्क्रीन पर बबिता जी को काफी मिस करने वाले हैं लेकिन नहम उन्हें बिग बॉस में देखने के लिए उत्साहित भी हैं।

जब बिग बॉस 15 में दिखाई दी थीं मुनमुन दत्ता

पिछले साल TMKOC स्टार बिग बॉस में दिखाई दी थीं और वह बिग बॉस 15 में चैलेंजर के रूप में दिखाई दी थीं और उन्हें फैंस ने काफी पसंद किया था। वह घर में सुर्भी चांदना, अकांशा पुरी और विशाल सिंह के साथ वीकेंड का वार एपिसोड में टिकट टू फिनाले टास्क के लिए आई थीं।

ADVERTISEMENT

कुछ समय पहले दिए गए एक इंटरव्यू में मुनमुन ने बिग बॉस के प्रति अपने प्यार के बारे में बताया था। उन्होंने कहा था, यह बहुत ही अच्छा एक्सपीरियंस था क्योंकि मैं इस शो की बहुत बड़ी फैन हूं। मैं शो को काफी समय से देख रही हूं और यह एक ऐसा नॉन-फिक्शनल शो है जो मैं टीवी पर देखती हूं। कई लोगों को लगा था कि हम बतौर कंटेस्टेंट घर में जा रहे हैं लेकिन कुछ घंटों के लिए घरवालों को चैलेंज देने के लिए गए थे और इस वजह से बहुत ही अच्छा और मजेदार था।

जानकारी के मुताबिक बिग बॉस ओटीटी 2 के कंटेस्टेंट्स की लिस्ट को जल्द ही ऑनलाइन शेयर किया जाएगा और हम इस लिस्ट में मुनमुन का नाम देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। हमें यकीन है कि वह बिग बॉस क्वीन बन सकती हैं।

23 May 2022

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT