मां बनना ऊपर वाले का दिया हुआ सबसे अनमोल तोहफा है। लगभग हर महिला इस खूबसूरत दौर से गुजरती है। फिर चाहे वो कोई आम महिला हो या फिर बॉलीवुड सेलिब्रिटी। इस बात से तो सभी वाकिफ हैं कि मां बनने के बाद एक औरत की पूरी ज़िंदगी बदल जाती है। यहां तक कि उसकी अपनी बॉडी भी पहले जैसी नहीं रहती। मां बनने के बाद शरीर में कई सारे बदलाव आ जाते हैं। जैसे स्ट्रेच मार्क्स, ढीले वक्षस्थल, निकला हुआ पेट आदि। मगर जिस तरह मां बनना ऊपर वाले का दिया हुआ तोहफा है ठीक उसी तरह हमारा शरीर भी किसी तोहफे से कम नहीं। इस बात को बॉलीवुड की कुछ सुपर फिट मॉम अच्छे से समझती हैं। तभी तो मां बनने के बाद भी वे अपनी बॉडी और फिटनेस का पूरा ख्याल रखती हैं। फिटनेस इंस्पिरेशन के लिए आपको भी इन्हें इंस्टाग्राम पर जरूर फाॅलो करना चाहिए।
मलाइका अरोड़ा अगर सेलिब्रिटी न होतीं तो कोई भी उन्हें देखकर उनकी सही उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकता। और न ही ये पता कर सकता की उनका 18 साल का एक बेटा है। मलाइका अरोड़ा की फिटनेस अपने शरीर के प्रति उनके प्यार और मेहनत को दर्शाती है। जिम में पसीना बहाने के अलावा मलाइका के जीवन में योग का भी एक महत्वपूर्ण स्थान है। आप भी मां बनने के बाद फिटनेस इंस्पिरेशन के लिए मलाइका अरोड़ा को इंस्टाग्राम पर फॉलो कर सकती हैं। यहां वे समय-समय पर कई बेहतरीन योगासन भी बताती रहती हैं।
शिल्पा शेट्टी कुंद्रा
अगर आप मां बनने के बाद फिटनेस की ओर अपने कदम बढ़ाना चाहती हैं तो शिल्पा शेट्टी एक और ऐसी सेलिब्रिटी मॉम हैं, जिन्हें आपको इंस्टग्राम पर फॉलो करना चाहिए। शिल्पा शेट्टी न सिर्फ बॉलीवुड के लिए बल्कि आम महिलाओं के लिए भी एक फिटनेस आइकॉन हैं। वे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई योग और फिटनेस वीडियो शेयर करती रहती हैं। इनसे आपको फिट रहने की काफी प्रेरणा मिल सकती है।
करीना कपूर खान
अगर आपको याद हो तो तैमूर के जन्म के पहले और बाद में करीना कपूर का वजन काफी बढ़ गया था। उन्हें देखकर ये कयास लगाए जाने लगे थे कि अब शायद ही वो कभी फिल्म इंडस्ट्री में वापस आ पाएं। मगर करीना कपूर ने सभी को गलत साबित करते हुए अपनी फिटनेस पर काम किया और बॉलीवुड में एक बार फिर धमाकेदार वापसी की। करीना कपूर खान अपनी फिटनेस पर काफी मेहनत करती हैं। यहां तक की अपने दूसरे बच्चे के जन्म के महज एक महीने बाद ही करीना कपूर को जिम जाते हुए स्पॉट किया गया था। हालांकि ऐसा उन्होंने अपने डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही किया। करीना आपके लिए एक बड़ी फिटनेस इंस्पिरेशन बन सकती हैं।
अनुष्का शर्मा
ADVERTISEMENT
बॉलीवुड एक्ट्रेस जब अपनी बेटी को जन्म देने के 2 दिन बाद हॉस्पिटल से बाहर निकलीं तो उन्हें देखकर ऐसा लग ही नहीं रहा था कि उन्होंने अभी-अभी एक बच्चे को जन्म दिया है। अनुष्का शर्मा अपनी प्रेगनेंसी के दौरान भी फिटनेस के प्रति काफी सचेत थीं। इस बारे में उनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था, जहां प्रेगनेंसी के दौरान वे शीर्षासन करती हुई नजर आ रही थीं। हालांकि उस समय इसमें उनकी मदद खुद विराट कोहली कर रहे थे। अपनी फिटनेस इंस्पिरेशन के लिए आप अनुष्का शर्मा को भी इंस्टाग्राम पैर फॉलो कर सकती हैं।
लारा दत्ता
बात जब बॉलीवुड की फिट मॉम की आती है तो लारा दत्ता का नाम भला कैसे पीछे रह सकता है। वे भी बॉलीवुड की उन मॉम में से एक हैं, जो मां बनने के बाद भी काफी फिट हैं। लारा दत्ता ने इस बात का खुलासा किया था कि गर्भावस्था के वजन को कम करने के लिए उन्होंने नियमित योग अभ्यास और स्वस्थ आहार का सेवन किया। इसलिए, अगर आप जिम में पसीना नहीं बहाना चाहती हैं, तो योग का अभ्यास करें और फिट रहें। साथ ही फिटनेस इंस्पिरेशन के लिए लारा दत्ता को इंस्टाग्राम पर फॉलो करना न भूलें।