फिल्म स्टार्स तो अपने बोल्ड अंदाज में नज़र आते रहते हैं पर लोगों के मन में टीवी स्टार्स को लेकर एक इमेज बंध जाती है, खासकर जब वे छोटे पर्दे पर कोई अहम भूमिका निभा रही हों। उनके फैंस उन्हें किसी और रूप में देखना कम ही पसंद करते हैं। मगर अब वे किसी स्टीरियोटाइप में बंधने के बजाय खुद को हर बंधन से आजाद कर रही हैं। देखिए टीवी स्टार काम्या पंजाबी, बॉलीवुड स्टार पूजा हेगड़े और सबसे मशहूर स्टार किड तैमूर अली खान की पूल साइड की तस्वीरें।
हिट है काम्या पंजाबी का यह अंदाज
छोटे पर्दे की हिट एक्ट्रेसेज में से एक काम्या पंजाबी इन दिनों कलर्स के शो ‘शक्ति – अस्तित्व के एहसास की’ में कड़क सास प्रीतो का किरदार निभा रही हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है, जो खूब वायरल भी हो रही है। इस फोटो में काम्या अपने पारंपरिक अंदाज से हटकर बेहद बोल्ड लुक में नज़र आ रही हैं। इसमें वे बिकिनी पहनकर पूल में मस्ती करते हुए दिख रही हैं। उस फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘मेरी गलती, मेरा चुनाव, कोई पछतावा नहीं।’ सबसे खास बात है कि फैंस उन्हें ट्रोल करने के बजाय उनके इस लुक को काफी पसंद कर रहे हैं।
गर्मी को मात दे रही हैं पूजा हेगड़े
गर्मियों में कूल कलर्स आंखों व शरीर को सुकून देते हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा हेगड़े का येलो स्विम सूट किसी का भी ध्यान आकर्षित करने के लिए काफी है। साथ में उनकी स्टाइलिस्ट भी हैं, जो शायद पूजा का टचअप करने की कोशिश कर रही हैं पर पूजा का मूड तो कुछ और ही करने का लग रहा है। सोशल मीडिया पर शेयर की गई इस फोटो में पूजा हेगड़े अपने हॉट लुक में काफी जंच रही हैं। उनका यह पोज़ उनके इस लुक को अधिक प्रभावी बना रहा है। डांस की शौकीन पूजा को किसी भी समय डांस करते हुए देखा जा सकता है, शायद पूल के अंदर भी वे अपना कोई डांस स्टेप ही प्रैक्टिस कर रही होंगी!
तैमूर भी हैं वॉटर बेबी
करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान इस समय सबसे ज्यादा हिट स्टार किड हैं। उनका हर अंदाज सोशल मीडिया पर मिनटों में वायरल हो जाता है। हाल ही में उनकी एक फोटो आई थी, जिसमें वे अपनी नैनी के साथ पूल साइड पर थे।
गर्मियों की शुरूआत हो चुकी है, ऐसे में भला तैमूर खुद को स्विमिंग पूल से कैसे दूर रख पाते! कुछ दिनों पहले तैमूर अपनी मम्मी करीना कपूर, पापा सैफ अली खान, बुआ सोहा अली खान और कज़िन इनाया के साथ आउटिंग पर गए थे, वहां भी उन्होंने पूल में काफी मस्ती की थी। हमेशा हंसते-खिलखिलाते रहने वाले तैमूर के अभी से सोशल मीडिया पर कई फैन अकाउंट बन चुके हैं।
गर्मियां दस्तक दे चुकी हैं। आप भी चाहें तो इस वीकेंड पर दोस्तों के साथ ऐसी ही कोई आउटिंग प्लैन कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें –
पटौदी पैलेस में तैमूर को मिला था यह नायाब तोहफा
कुछ ऐसा दिखता है इन बॉलीवुड स्टार्स का व्हॉट्सएप प्रोफाइल
दोस्त प्रत्युषा के लिए इंसाफ चाहती हैं काम्या पंजाबी