सुहाना खान (Suhana Khan) इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर ही अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। पिछले कुछ समय से उनके दोस्त और फैंस उनकी तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं क्योंकि वह अपने नए और खूबसूरत लुक्स शेयर करती रहती हैं। इसी बीच मंगलवार को सुहाना ने एक और बेहद ही प्यारी तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह अपनी कई अलग पर्सनालिटी दिखाते हुए नजर आ रही हैं। जी हां, आपने सही पढ़ा। सुहाना ने खुद की तस्वीरों का एक कोजाल शेयर किया है। ये कोलाज इस वजह से अधिक खूबसूरत लग रहा है क्योंकि इसमें सुहाना के दोनों कलर और मोनोक्रोमैटिक शॉट्स नजर आ रहे हैं।
सुहाना द्वारा शेयर की गई तस्वीर में वह क्लीन और स्लीक लुक में दिखाई दे रही हैं। उन्होंने राउंड नेक ब्लैक टी पहनी हुई है, जिसे उन्हें क्लासिक गोल्डन हूप्स और डैंट्ली गोल्डन चेन के साथ पेयर किया है। सुहाना ने अपने बालों को स्लीक बन में मिडल पार्टिंग के साथ कंप्लीट किया है। वहीं मेकअप की बात करें तो उन्होंने कोल्ह आई के साथ अपने लुक में एक्स्ट्रा ऊंप एड किया है। इस लुक में सुहाना अलग-अलग एक्सप्रेशन देते हुए नजर आ रही हैं। इस कोलाज में सुहाना की 6 कलर्ड और 3 ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें हैं। सुहाना ने फोटो के कैप्शन में लिखा, एक पर्सनालिटी चुनें।
इंस्टा पर कोलाज शेयर करने बाद ही फैंस और उनके परिजनों और दोस्तों के कमेंट्स आने शुरू हो गए। एक दोस्त ने लिखा, मैं किसी एक को पिक नहीं कर पा रहा, मैं सभी को पिक करता हूं। वहीं अन्य ने लिखा, यू आर अनरीयल। बेस्ट फ्रेंड शनाया कपूर ने कमेंट करते हुए ब्यूटी लिखा और साथ में हार्ट इमोजी भी शेयर किया। वहीं शनाया की मां महीप कपूर ने सुहाना की पिक पर कमेंट करते हुए हार्ट इमोजी शेयर किया।
कुछ समय पहले सुहाना ने अपनी एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की थी, जिसे उसकी मां गौरी कपूर ने क्लिक किया था। इसमें सुहाना हाथ में कोकाकोला पकड़े हुए नजर आ रही हैं। इस पोस्ट के कैप्शन में सुहाना ने लिखा था, दर्शा रही हूं कि ये पेप्सी है और मैं सिंडी क्रॉफोर्ड।
गौरतलब है कि सुहाना फिलहाल न्यूयॉर्क में अपनी पढ़ाई कर रही हैं।
POPxo की सलाह: MyGlamm की ग्लो स्किन केयर रेंज के साथ अपनी त्वचा का रखें खास ख्याल।