ADVERTISEMENT
home / वेडिंग
आलिया कश्यप की सगाई में ब्लू साड़ी में कहर ढाती नजर आईं सुहाना खान, ये स्टार किड्स भी आए नजर

आलिया कश्यप की सगाई में ब्लू साड़ी में कहर ढाती नजर आईं सुहाना खान, ये स्टार किड्स भी आए नजर

इंडियन फिल्ममेकर अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप ने शेन ग्रेगोइरे के साथ 20 मई 2023 को अपनी सगाई की घोषणा की थी और इसके बाद दोनों ने 3 अगस्त को मुंबई में बॉलीवुड सेलेब्स के लिए एंगेजमेंट पार्टी का आयोजन किया था जहां कई सेलेब्स स्टाइल में नजर आए। आलिया की बेस्ट फ्रेंड सुहाना खान और खुशी कपूर भी इस खास मौके पर स्टाइलिश अवतार में दिखाई दिए। बता दें कि सुहाना और खुशी दोनों ही जोया अख्तर की फिल्म ”द आर्चीज” से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं।

आलिया की एंगेजमेंट पार्टी में स्टाइल में पहुंची सुहाना खान

दरअसल, शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान, आलिया कश्यप की बेस्ट फ्रेंड हैं और इस वजह से वह इस खास मौके पर बेहद स्टाइलिश अवतार में नजर आईं। इतना ही नहीं बोनी कपूर की बेटी खुशी कपूर भी आलिया और शेन की एंगेजमेंट पार्टी में खूबसूरत अंदाज में दिखाई दीं। बता दें कि यूट्यूबर आलिया ने मुंबई में ही पार्टी का आयोजन किया था।

सुहाना खान और खुशी कपूर के एंगेजमेंट पार्टी में आने का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। दरअसल, पार्टी के लिए सुहाना खान ब्लू साड़ी में नजर आईं जिस पर ग्लिटरी स्ट्राइप्स थीं और उन्होंने इसे मैचिंग ब्लाउज से पेयर किया था। इस दौरान स्टार किड ने अपने बालों को खुला रखा और झुमके के साथ लुक को पेयर किया। साथ ही वह अपनी साड़ी के साथ ट्विनिंग करते हुए पर्स को कैरी करते हुए नजर आईं।

वहीं दूसरी ओर खुशी कपूर पिंक कलर की बीज्वेल्ड साड़ी में नजर आईं और उन्होंने इसे गोल्डन बीज्वेल्ड ब्लाउज के साथ पेयर किया था। उन्होंने अपने मेकअप को मिनिमल रखा।

ADVERTISEMENT

वहीं दूसरी ओर आलिया और उनके मंगेतर शेन की बात करें तो डुओ भी इस दौरान बेहद खूबसूरत लग रहा था। पार्टी के लिए आलिया ने व्हाइट फ्लोरल प्रिंट लहंगा पहना था और उन्होंने अपने लुक को हेवी ज्वेलरी सेट के साथ कंप्लीट किया था। वहीं शेन भी व्हाइट कुर्ता सेट में नजर आए और उन्होंने फ्लोरल प्रिंटिड जैकेट के साथ इसे पेयर किया।

इसके अलावा कई अन्य सेलेब्स भी दोनों की सगाई पार्टी में नजर आए जिसमें वरुण धवन की भतीजी अन्जिनी धवन, अलाया एफ, अदिति भाटिया, कल्की आदि का नाम शामिल है।

हम आलिया और शेन को उनकी जिंदगी के इस नए पड़ाव के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं।

04 Aug 2023

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT