भारतीय घरों में एक आधी रोटी बच जाना बहुत कॉमन है और इसे दूसरे दिन लोग अलग-अलग तरीकों से यूज करते हैं। कोई इससे नई रेसिपी जैसे रोटी पास्ता, रोटी रोल आदि बनाता है तो कई लोग इसे स्ट्रीट पर घूमने वाले जानवरों के लिए अलग रख देते हैं। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि बासी रोटी में कई तरह के ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो इसे फेस पैक या फेस स्क्रब की तरह यूज करने के लिए बेहतरीन किचन इंग्रीडिएंट बना देते हैं।
बासी रोटी स्किन को मॉइस्चराइज करती है और रूखेपन से राहत देती है। इसमें कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स के साथ सेलेनियम होता है जो स्किन पर आने वाली एंटी एजिंग के लक्षण जैसे महीन रेखाएं, झुर्रियां आदि को कम करने में मदद करता है। सेलेनियम स्किन में कसाव लाने में भी उपयोगी होता है। एंटीऑक्सीडेंट्स की अधिकता स्किन के दाग धब्बों से भी छुटकारा दिलाने में कारगर होते हैं। रोटी से बना फेस पैक चेहरे को हेल्दी ग्लो देता है और ये धूप से काली हुई त्वचा यानि सनबर्न को ठीक करने के लिए भी यूजफुल माना जाता है। रोटी में लैक्टिक एसिड भी मौजूद होता है और इसलिए ये स्किन के डेड सेल्स से छुटकारा पाने में भी मदद करता है।
कैसे बनाएं फेस पैक
सबसे पहले रोटी को क्रश करके फाइन पाउडर बना लें। अब 2 टेबलस्पून बासी रोटी के पाउडर में 2 टेबलस्पून दही, 1 टेबलस्पून हनी और 1 टेबलस्पून नींबू का रस मिलाएं। सभी को अच्छी तरह मिक्स करके गाढ़ा पेस्ट बनाएं। इसे फेस और गर्दन पर 10 से 15 मिनट लगा रहने दें। आंख के आसपास न लगाएं। अब गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।
ऐसे बनाएं रोटी स्क्रब
क्रश की हुई बासी रोटी में दही और हल्दी मिलाकर इसे चेहरे पर स्क्रब की तरह यूज करें। गुनगुने पानी से चेहरा धो दें।
रोटी से फेस पैक या स्क्रब बनाते हुए इस बात का ध्यान दें कि क्रश करने के बाद रोटी को दो से तीन दिन के लिए फ्रिज में रखकर यूज कर सकती हैं। बासी रोटी तभी यूज करें जब इसपर फंग न लगा हो। बासी रोटी खाने के फायदे सुनकर हैरान रह जाएंगे आप – Basi Roti Khane Ke Fayde