ADVERTISEMENT
home / Eye Make Up
#FestiveSeason: इस दिवाली अपनी आंखों को दें Golden Glow!

#FestiveSeason: इस दिवाली अपनी आंखों को दें Golden Glow!

दिवाली का त्यौहार एक पर्फेक्ट बहाना है आपके क्लासिक eye makeup में गोल्ड का जानदार तड़का लगाने का। हम यहाँ आपको कुछ आसान स्टेप्स में पर्फेक्ट गोल्ड winged eyeliner और गोल्डन स्मोकी eye पाने के तरीके बताएंगे ताकि इस दिवाली आप एक सितारे की तरह चमकें अपने हर लुक में!!

diwali eye makeup-1

गोल्ड Winged Eyeliner

इसके लिए आपको चाहिए:

ब्राउन और ब्रोंज़ eyeshadow palette जैसे Maybelline Diamond Glow Copper Brown Eyeshadow

ADVERTISEMENT

Shimmery Beige eyeshadow जैसे Inglot System Eye Shadow Pearl Square

गोल्ड eyeshadow जैसे Coloressence Single Pearl Eye Shadow

Eyeshadow ब्रश जैसे Oriflame Double Ended Eyeshadow Brush और angled ब्रश जैसे Kent Angled Eyeliner Brush

स्टेप 1: Eyeshadow ब्रश की मदद से अपने पूरे लिड पर लाइट ब्राउन shadow को लगाएं। थोड़ा सा shadow नीचे वाली लाइन (lower lash line) पर भी लगाएं।

ADVERTISEMENT

स्टेप 2: अब गोल्ड shadow को लिड के अंदर के कोने से (inner corner) लेकर आँखों के बीच तक लगाएं और angled ब्रश की सहायता से इसे lower lash line पर भी लगाएं।

स्टेप 3: इसके बाद Shimmery Beige eyeshadow को लिड के बीच से बाहर की तरफ लगाएं; ऐसा आँखों के नीचे भी करें।

स्टेप 4: अब angled ब्रश से, स्थिर हाथ रखते हुए, आँखों के बाहर के कोने से eyebrow के end की तरफ पतला विंग गोल्ड eyeshadow से बनाएं। ऐसा दूसरी आँख पर भी करें।

स्टेप 5: पतले eyeliner ब्रश और ब्लैक gel लाइनर की मदद से आँखों को उभारें। इसके साथ lower lash line पर हल्का सा काजल लगा कर उन्हें ओर निखारें।

ADVERTISEMENT

स्टेप 6: इस लुक को complete करने के लिए बहुत सा मस्कारा लगाएं।

diwali eye makeup-2

चमकदार गोल्डन स्मोकी Eye

इसके लिए आपको चाहिए:

ब्रोंज़ eye पेंसिल जैसे NYX Retractable Eyeliner

ADVERTISEMENT

Pale गोल्ड eyeshadow जैसे Inglot AMC Pure Pigment Eye Shadow

लाइट ब्रोंज़ eyeshadow जैसे Lucy B Mineral Eye Silk Bronze

ब्लेंडिंग के लिए eyeshadow ब्रश

स्टेप 1: ब्रोंज़ eye पेंसिल लें और आँखों को ऊपर और नीचे लाइन करें। जितना हो सके lash लाइन के करीब लाइन करें और फिर Q–टिप की सहायता से edges को ब्लेन्ड कर दें। पेंसिल का सॉफ्ट texture shadow को लंबे समय तक बनाए रखेगा।

ADVERTISEMENT

स्टेप 2: फिर eyeshadow ब्रश से चमकदार गोल्ड eyeshadow को पूरे लिड और ब्रो bone पर लगाएं। और हाँ, इसे अच्छे से ब्लेन्ड करना ना भूलें।

स्टेप 3: अब angled ब्रश की मदद से ब्रोंज़ eyeshadow को आँखों के ऊपर और नीचे लगाएं और बढ़िया से ब्लेन्ड करें। इस बात को हमेशा याद रखें कि स्मोकी eye में कभी भी harsh लाइंस या edges नहीं होती है।

स्टेप 4: इसके बाद गहरे रंग की eyeshadow (जैसे डार्क ब्राउन, ग्रे या फिर थोड़ा सा ब्लैक) को क्रीज़ के आस-पास और ऊपर लगाएं और अच्छे से ब्लेन्ड करें।

स्टेप 5: अब इस धमाकेदार और हाइ ड्रामे वाले दिवाली लुक को बहुत से मस्कारा से पूरा करें।

ADVERTISEMENT

diwali eye makeup-4

05 May 2016

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT