प्यार का पंचनामा एक्टर सोनाली सेहगल बुधवार को मुंबई में शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। दरअसल, एक्ट्रेस आशीश एल सजनानी से संटाक्रूज में स्थित गुरुद्वार में शादी करने वाली हैं। दोनों की शादी के गेस्ट भी मौके पर पहुंचने लगे हैं और शादी के वेन्यू से एक्ट्रेस की एक वीडियो भी सामने आई है। इस दौरान सोनाली पिंक साड़ी में दिखाई दीं और उनके दोस्त और परिवार के सदस्य उन्हें शादी के वेन्यू तक लेकर आए। एक्ट्रेस इस दौरान सिल्वर कलीरा और सिल्वर डायमंड ज्वेलरी में नजर आई। इतना ही नहीं वह साथ में अपने डॉग को ले जाते हुए भी नजर आईं।
एक्टर शमा सिकंदर, एक्टर करण ग्रोवर और कई अन्य सेलेब्स वेडिंग के लिए पहुंचते हुए नजर आए। शमा सिकंदर खूबसूरत व्हाइट साड़ी में दिखाई दीं और साथ में उन्होंने सिर पर दुपट्टा लिया हुआ था। करण ने व्हाइट कुर्ता पहना हुआ था। केवल शमा और करण ही नहीं बल्कि सभी गेस्ट्स व्हाइट ड्रेस में दिखाई दिए।
शमा सिकंदर ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह एक कार से वेन्यू तक पहुंचते हुए नजर आ रही हैं। यहां देखें कुछ झलक:
इससे पहले मेहंदी आर्टिस्ट वीना नागड़ा ने मंगलवार को एक्ट्रेस की मेहंदी की तस्वीर और वीडियो शेयर की थी और लिखा था, ”लवली कपल को ढेर सारी शुभकामनाएं। विश यू हैप्पिली मैरिड लाइफ”। सोनाली इस दौरान येलो कुर्ती और रेड लहंगे में दिखाई दी थीं।
सोनाली किससे कर रही हैं शादी?
सोनाली सेहगल की शादी आशीश एल सजनानी से हो रही है जिनका रेस्टोरेंट और होटल है। कपल ने शादी की रिपोर्ट्स के सामने आने से पहले अपने रिश्ते के बारे में कभी बात नहीं की थी। जानकारी के मुताबिक, ”दोनों एक दूसरे को पिछले 5 सालों से डेट कर रहे हैं। हालांकि, दोनों ने अपने रिश्ते को मीडिया की नजरों में आने से बचा कर रखा। सोनाली ने हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखा है और वह अपने काम पर फोकस करना चाहती हैं।”