हर प्रेग्नेंट महिला की ख्वाहिश होती है कि उसका मैटरनिटी फोटोशूट (Maternity Photoshoot) सबसे खास हो। अपनी इस जर्नी को हमेशा के लिए यादगार बनाने के लिए वो अपने बेबी बंप के साथ एक से बढ़कर एक तस्वीर क्लिक कराना चाहती हैं। यदि आप अपने मैटरनिटी फोटोशूट के लिए कुछ अलग लुक्स कैरी करना चाहती हैं, तो बॉलीवुड Diva सोनम कपूर से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
सोनम कपूर हमेशा से अपने डिफरेंट लुक के लिए जानी जाती हैं। प्रेग्नेंसी में भी वह अपने दमदार फैशन और हटकर लुक्स के लिए आए दिन खबरों में बनी रहती हैं। इस लेख में हम उनके कुछ लुक्स शेयर कर रहे हैं, जिनकी मदद से आप अपने मैटरनिटी फोटोशूट को खास बना सकती हैं।
प्रेग्नेंसी के दौरान सोनम कपूर का स्वैग काबिल-ए-तारीफ है। उनका हर लुक सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। मैटरनिटी लुक के लिए सोनम काफ्तान से लेकर बॉडीसूट में एक से बढ़कर एक जबदस्त लुक में नजर आ चुकी हैं। आप भी अपने मैटरनिटी फोटोशूट में ग्लैमरस और स्टाइलिश दिखना चाहती हैं, तो बेबी बंप के साथ सोनम कपूर के इन फैशनेबल लुक्स को आप रिक्रिएट कर सकती हैं। आइए एक नजर डालते हैं सोनम कपूर के मैटरनिटी लुक्स पर-
ये तस्वीर सोनम कपूर के बेबी शॉवर की है। अपने इस लुक के लिए सोनम ने पिंक कलर का प्लीटिड केप स्लीव्स ड्रेस कैरी किया है। अपने इस लुक को उन्होंने गोल्ड ईयरिंग्स, रिंग और स्टडेड नेकलेस के साथ पूरा किया है। इसके साथ ही उन्होंने मिनिमल मेकअप किया है और रेड कलर का मिनी बैग कैरी किया है। बता दें, मिनी बैग्स इन दिनों काफी ट्रेंड में है। आप भी अपने फोटोशूट में किसी आउटफिट के साथ मिनी बैग कैरी कर सकती हैं।
सोनम कपूर की ये तस्वीर लंदन की है, जिसमें वह अपनी बहन रिया संग पोज दे रही हैं। इसमें सोनम ऑल ब्लैक लुक में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। इसमें सोनम ने ब्लैक ब्रालेट के साथ मैचिंग ट्राउजर और लॉन्ग कोट कैरी किया हुआ है। साथ में उन्होंने क्रॉस स्लिंग बैग ले रखा है। ओवरऑल सोनम का यह लुक बेहद शानदार लग रहा है।
अब वो जमाने गए जब प्रेग्नेंसी में महिलाएं बेबी बंप को छुपाकर रखती थी। आप भी सोनम की तरह अपने बेबी बंप को इस तरह फ्लॉन्ट कर तस्वीरें क्लिक करा सकती हैं।
Mom-to-be सोनम कपूर ने कुछ दिनों पहले पति संग इन तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। अपने इस लुक को लेकर भी सोनम को काफी सराहना मिली। इसमें सोनम ने क्रीम कलर का फ्लॉसी स्लीव्स फ्लोरल मिडी ड्रेस पहनी है। सोनम का यह लुक काफी सिंपल और स्टनिंग है।
सोशल मीडिया पर सोनम के इस मैटरनिटी लुक ने भी काफी सुर्खियां बटौरी। इस लुक के लिए सोनम ने ट्रांसपेरेंट ब्लैक एम्ब्रोइडर्ड काफ्तान को बेहद खूबसूरती से कैरी किया है। इस वी-नेक काफ्तान के साथ उन्होंने स्ट्रेट ब्लैक पैंट और ब्रालेट कैरी किया है। सोनम का यह स्टनिंग लुक आप आसानी से रिक्रिएट कर सकती हैं।
सोनम कपूर का यह मैटरनिटी लुक बिल्कुल अलग है। इसमें उन्होंने व्हाइट सैटिन स्कर्ट के साथ सिक्वेंस और मोतियों वाला टॉप कैरी की है। टॉप पर मोतियों और सीक्वेंस का काम इस टू पीस आउटफिट को और खूबसूरत बना रहा था। इस लुक में सोनम बिल्कुल रॉयल प्रिंसेस लग रही हैं। सोनम का यह ड्रेस मशहूर डिजाइनर अबू जानी-संदीप खोसला द्वारा तैयार किया गया है।
तो ये थे सोनम के कुछ शानदार मैटरनिटी लुक, जिन्हें आप अपने प्रेग्नेंसी शूट के लिए रिक्रिएट कर सकती हैं। आशा करते हैं इस लेख के माध्यम से आपको अपने मैटरनिटी फोटोशूट (Maternity Photoshoot in Hindi) के लिए कुछ आइडियाज मिल गए होंगे।
चित्र स्रोत: Instagram