ADVERTISEMENT
home / वेडिंग
भाई मोहित मारवाह की शादी में ‘आनंद’ से कपूर फैमिली के साथ झूमीं सोनम

भाई मोहित मारवाह की शादी में ‘आनंद’ से कपूर फैमिली के साथ झूमीं सोनम

मोहित मारवाह की डेस्टिनेशन वेडिंग में कपूर खानदान की मस्ती थम ही नहीं रही है। यूएई के रस अल खैमा में संपन्न हुई इस शादी में बॉलीवुड के कई नामी-गिरामी लोगों ने शिरकत की। संदीप मारवाह के बेटे मोहित मारवाह की शादी मशहूर सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट अंतरा मोतीवाला से हुई है। बॉलीवुड गॉसिप्स और सोनम कपूर के फैन पेज की मानें तो इस शादी की गेस्ट लिस्ट में सोनम कपूर के बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा भी शामिल थे।

सितारों से सजी महफिल

मोहित मारवाह अनिल कपूर की बहन रीना कपूर के बेटे हैं। उनकी शादी में शामिल होने के लिए पूरा कपूर खानदान यूएई पहुंचा था। बोनी कपूर, संजय कपूर, श्री देवी, महीप कपूर, अर्जुन कपूर, हर्षवर्धन, रिया कपूर, अंशुला कपूर, सिद्धांत कपूर और खुशी कपूर ने शादी की हर रस्म में खूब मस्ती की। हालांकि, फिल्म की शूटिंग में व्यस्त होने की वजह से अनिल कपूर और सोनम कपूर इस फैमिली फंक्शन को अधिक समय नहीं दे सके। कपूर फैमिली के इन खास सदस्यों के अलावा मोहित की शादी में डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, करण जौहर, कियारा अडवाणी, श्वेता बच्चन और अथिया शेट्टी ने भी शिरकत की। बोनी-श्री देवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर फिल्म ‘धड़क’ की शूटिंग में व्यस्त होने के चलते अपने भाई की शादी में नहीं पहुंच सकीं।

बीच पर घूमते दिखे सोनम-आनंद

बॉलीवुड गलियारों में खबरें आम हैं कि ‘वीरे दी वेडिंग’ के बाद सोनम कपूर के घर भी जल्द ही बारात आ सकती है। इस डेस्टिनेशन वेडिंग की खूबसूरत तस्वीरों के साथ ही सोनम कपूर की एक तस्वीर और वीडियो भी काफी ट्रेंड कर रहा है। इंस्टाग्राम पर बने सोनम कपूर के फैन पेज पर सोनम और आनंद आहूजा की एक फोटो शेयर की गई है, जिसमें सोनम अपने बॉयफ्रेंड आनंद का हाथ थामे बीच पर टहल रही हैं। इन दोनों को अकसर साथ में घूमते देखा जाता है और मीडिया में इनके रोके की खबर भी आ चुकी है। इसलिए हो सकता है कि कपूर फैमिली के इस अहम फंक्शन में अनिल कपूर के होने वाले दामाद को भी इनवाइट किया गया हो। कहा जा रहा है कि मई-जून तक सोनम और आनंद आहूजा भी परिणय-सूत्र में बंध सकते हैं।

नहीं दिखा अंबानी परिवार

मोहित मारवाह की पत्नी अंतरा मोतीवाला अनिल अंबानी की पत्नी टीना अंबानी की भांजी हैं। इस सेलिब्रिटी कपल की शादी में जहां पूरा कपूर खानदान मस्ती से झूमता हुआ दिखाई दिया तो वहीं अंबानी फैमिली को मिस भी किया गया। शादी की किसी भी रस्म में अंतरा के पेरेंट्स के अलावा अंबानी फैमिली से किसी के भी शामिल होने की खबरें नहीं आईं हैं। माना जा रहा था कि रस अल खैमा के वॉल्डोर्फ एस्टोरिया होटल में संपन्न हुई इस रॉयल वेडिंग में अंबानी परिवार भी नए जोड़े को आशीर्वाद देने पहुंचेगा। अब हो सकता है कि वे मुंबई में आयोजित होने वाले रिसेप्शन में ही इस नवविवाहित जोड़े से मिलने आएं।

ADVERTISEMENT

हमारी ओर से भी इस सेलिब्रिटी कपल को उनके नए जीवन के लिए ढेर सारी बधाइयां।

21 Feb 2018

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT