बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा की पिछले काफी समय से जहीर इकबाल के साथ लव अफेयर की खबरें आ रही थी। कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। लेकिन इन दोनों ने कभी भी अपने रिलेशनशिप पर पक्की मुहर नहीं लगाई। वैसे इन दिनों सोनाक्षी अपने नये घर को लेकर काफी चर्चा में हैं।
जानकारी के मुताबिक, सोनाक्षी सिन्हा ने मुंबई के बीच पर एक आलीशान घर खरीदा है। उनकी कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं। सोनाक्षी का नया घर देखने के बाद फैन्स ने उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि मुंबई के बांद्रा एरिया में हाईराइज बिल्डिंग में 26वें फ्लोर पर घर लिया है। इसकी कीमत 11 करोड़ रुपये बताई जा रही है। सोनाक्षी सिन्हा का यह ‘सी-फेसिंग’ अपार्टमेंट 4 हजार 200 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है। आधिकारिक दस्तावेज के मुताबिक, सोनाक्षी ने 55 लाख की स्टांप ड्यूटी चुकाई है।
बता दें, इसी साल मई महीने में सोनाक्षी ने एक लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा था। जिसकी इनसाइड तस्वीरों को उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। जिसमें वो अपना सामान सेट करती नजर आई थीं। तस्वीरों में उनके इस घर से बांद्रा-सी लिंक व्यू दिखाई दे रहा था। एक्ट्रेस ने फोटोज शेयर करते हुए लिखा था, “घर बनाना आसान नहीं है।” उन्होंने ये भी लिखा था कि घर बनाना आसान नहीं है।

सोनाक्षी सिन्हा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो आखिरी बार फिल्म ‘डबल एक्सएल’ में नजर आई थीं। उनकी अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट में ‘बड़े मियां छोटे मियां’ और ‘ककुदा’ भी शामिल है।
- ‘इश्क में मरजावां’ फेम एक्टर विनीत रैना ने दूसरी बार की शादी, श्वेता तिवारी ने शेयर की वेडिंग PICS
- कैटरीना के लिए विक्की कौशल ने चेंज किया था ये Red Flag बिहेवियर, गर्ल्स नोट करें ये 2 बातें
- ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार हर रोज साथ में करते हैं ये काम, एक्ट्रेस ने कहा इसे फैमिली ट्रेडिशन
- वास्तुशास्त्र में बताई गई इन 10 बातों को ध्यान रखेंगे तो आपकी लाइफ में होगा गुडलक ही गुडलक
- Wedding Fashion: शादी सीजन में दुल्हन की बहनें ट्राई कर सकती हैं सेलेब्स के ये फ्यूजन आउटफिट्स