ADVERTISEMENT
home / Natural Care
ये 6 Skin Firming मास्क देंगे आपको खास समर ग्लो!

ये 6 Skin Firming मास्क देंगे आपको खास समर ग्लो!

जैसे-जैसे हमारी skin की age होती है, वैसे ही धीरे-धीरे उसमें बदलाव (age स्पॉट्स, फाइन लाइन्स, रूखापन, etc) नज़र आने लगते हैं! उम्र बढ़ने के साथ skin में ऑइल का बनना कम हो जाता है, जिससे वो रूखी और saggy यानि लटकने लगती है। इसके ऊपर से फाइन लाइन्स इसे और भी बिगाड़ देती हैं और आप उम्र से ज़्यादा बड़ी दिखने लगती हैं। इसलिए हमें समय से पहले ही इसका ख्याल रखना शुरू कर देना चाहिए। आज हम आपको इसका उपाय बताएंगे, जो है “स्किन फर्मिंग/टाइटनिंग मास्क”!! ये मास्क skin को टाइट या फर्म बनाते हैं, जिससे वो लटकती नहीं है और उसे झुर्रियों व फाइन लाइन्स की समस्या से भी निजात मिलती है। ये मास्क एकदम नेचुरल हैं और इन्हें बनाने का सामान आपकी रसोई में बड़ी आसानी से मिल जाएगा। इनमें से कोई भी एक मास्क कम से कम हफ्ते में एक बार लगाएं और हमेशा जवां त्वचा पाएं!! 😉 ☺

1. ब्राइटनिंग और टाइटनिंग मास्क 

 

1 bright and tan facial mask1 egg white में 2 टेबलस्पून शहद डालें और अच्छे से मिक्स करें। तैयार मास्क को चेहरे व गर्दन पर लगा लें और सूखने दें। फिर चेहरा पानी से धो लें। अण्डा skin को फर्म बनाने में मदद करता है इसलिए अधिकतर मास्क में इसका इस्तेमाल किया जाता है। ये मास्क चेहरे की skin को टाइट करने के साथ ही उसे चमक भी देता है।

2. यम्मी केला मास्क 

1 केले को mash कर लें और उसमें लगभग 1/4 कप शहद और 1 egg white डालें और अच्छे से फेंट लें। मास्क को चहरे और गर्दन पर लगा लें। 15-20 मिनट बाद चेहरा गुनगुने पानी से धो लें। अगर आपकी त्वचा रूखी और mature हो, तो आप इस मास्क में avocado को mash करके लगा सकती हैं।

ADVERTISEMENT

3. पत्तागोभी का कमाल 

3 pattagobhi facial mask2-4 पत्तागोभी की पत्तियां लें और उनका पेस्ट बना लें। तैयार पेस्ट में 2 चम्म्च चावल का आटा और कुछ बूंदे बादाम के तेल की डालें और मिक्स करें। इस मास्क को चेहरे पर लगा लें। जब ये पूरी तरह से सूख जाए तब चेहरा गुनगुने पानी से धो लें। अगर आपकी स्किन तैलीय है, तो आप बादाम का तेल use ना करें।

4. मुल्तानी मिट्टी का जादू 

1 egg white में मुल्तानी मिट्टी, ग्लिसरीन और शहद मिक्स करके क्रीमी पेस्ट तैयार कर लें। इस मास्क को चेहरे पर evenly लगा लें और पूरी तरह से सूखने दें। फिर चेहरा गुनगुने पानी से धो लें। अगर आपकी स्किन तैलीय है, तो ग्लिसरीन use ना करें। अगर आपकी त्वचा तैलीय नहीं है या आपके पास मुल्तानी मिट्टी नहीं है, तो आप मुल्तानी मिट्टी की जगह आटे का इस्तेमाल कर सकती हैं।

5. दही का मास्क

5 dahi facial mask1 टेबलस्पून दही में 1 egg white और 1/8 टीस्पून शक्कर डालें और अच्छे से मिक्स कर लें। तैयार मास्क को चेहरे पर लगाएं। जब ये पूरी तरह से सूख जाए, तब चेहरा गुनगुने पानी से धो लें। आप चाहे तो इसमें पत्तागोभी के पत्तों का पेस्ट भी add कर सकती हैं। ये मास्क स्किन को टाइट करने के साथ ही उसे exfoliate भी करता है।

6. सुपर सिंपल मास्क

अगर आपके पास कुछ भी करने का टाइम नहीं है, तो ये मास्क आपके लिए है! 1 egg white को सीधा अपने चेहरे पर लगा लें और जब वो पूरी तरह से सूख जाए, तब चेहरा गुनगुने पानी से धो लें। ये सुपर सिंपल और असरदार mask है!

ADVERTISEMENT

है ना, कितने आसान mask?! तो आज से ही अपनी स्किन को ये नेचुरल care दें और हमेशा पाएं दमकती, जवां त्वचा!! 🙂

Images: Shutterstock.com

यह भी पढ़ें: गर्मियों में Dull Skin को निखारें इन 7 Homemade Scrubs से

यह भी पढ़ें: इन 5 तरीकों से आपकी खूबसूरती बढ़ाता है Apple Cider Vinegar!

ADVERTISEMENT
05 May 2016

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT