शादी के बंधन में बंधे पलक मुछाल-मिथुन, देखिए उनके वेडिंग लुक से लेकर फंक्शन की तस्वीरें
सिंगर पलक मुछाल को बॉलीवुड फिल्म आशिकी 2 के गानों से खास पहचान मिली थी और इस फिल्म के गानों से उन्होंने जादू चला दिया था। पलक मुछाल ने वैसे तो कई रोमांटिक गाने गाए हैं लेकिन अब तो उनकी खुद की लाइफ में भी रोमांस का नया चैप्टर शुरू हो गया है। जी हां, सिंगर पलक मुछाल ने म्यूजिक कंपोजर मिथुन के साथ सात फेरे ले लिए हैं और अब वह मिस से मिसिस बन चुकी हैं। पलक ने मिथुन शर्मा को अपना जीवनसाथी चुना है। इस खास मौके पर सिंगर दुल्हन के रूप में बेहद ही खूबसूरत लग रही थीं। अपने लुक में पलक ने कुछ भी ऑवर द टॉप डिटेल को एड नहीं किया है और इस वजह से उनकी नैचुरल ब्यूटी निखर कर आ रही है और साथ ही उनका कॉन्फिडेंस भी झलक रहा है।
पलक का लुक दूसरी दुल्हनों से रहा अलग

अक्सर ही होता है कि कर्ली या फिर वेवी बालों वाली टू-बी-ब्राइड्स शादी से पहले अपने बालों को स्ट्रेट करवा लेती हैं। हालांकि, पलक ने ऐसा नहीं किया और अपने नैचुरल बालों को ही उन्होंने एंब्रेस और फ्लॉन्ट किया। उन्होंने अपने घुंघराले बालों को खुला रखा था और बीच में से मांग निकालते हुए मांगटीका लगाया हुआ था।
खिला-खिला दिखा चेहरा

पलक ने अपने चेहरे के मेकअप को काफी नैचुरल टोन का ही रखा था। इसके साथ ही उन्होंने अपने फेस कट्स को हाइलाइटर से हाइलाइट किया था और दूसरी ओर गालों पर पिंक कलर का ब्लश किया था। पलक की स्किन काफी ग्लोइंग हैं और इस वजह से उनका लाइट ग्लॉसी मेकअप लुक बहुत ही अच्छा लग रहा था।
पलक मुछाल का संगीत लुक

अब जब हम शादी की बात कर ही रहे हैं तो आपको पलक मुछाल की शादी के अन्य फंक्शन की तस्वीरें भी दिखा ही देते हैं। इस पिक में आप सिंगर के संगीत सेरेमनी के लुक को देख सकते हैं। सिंगर, इस दौरान ग्रीन कलर के लहंगे में दिखीं और उन्होंने अपने मेकअप को थोड़े कन्ट्रास्टिंग इफेक्ट के साथ कंप्लीट किया है और इसके लिए उन्होंने पिंक लिपस्टिक से लेकर पिंक ब्लश और आईशैडो का इस्तेमाल किया है। उन्होंन उनके हाथों में रची मेहंदी उनके लुक को और भी खास बना रही है।
पलक मुछाल का मेहंदी लुक
पलक मुछाल अपनी मेहंदी के मौके पर ब्लू लहंगे में नजर आईं थीं और अपने लुक को उन्होंने रेड लिपस्टिक के साथ और भी अट्रैक्टिव बना लिया था। साथ ही उन्होंने अपने बालों को खुला रखा था और माथे पर मांगटीका सजाया हुआ था। पलक इस लुक में भी काफी खूबसूरत लग रही थीं।