ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
KK के अचानक हुए निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर, सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि

KK के अचानक हुए निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर, सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि

भारतीय संगीत इंडस्ट्री के कई सेलिब्रिटी कृष्णकुमार कुन्नथ को अपनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं, जिन्हें केके के नाम से जाना जाता है। दरअसल, मशहूर सिंगर केके का मंगलवार को अचानक देहांत हो गया है। मशहूर सिंगर और पद्मश्री से नवाजे जा चुके सोनू निगम ने भी इंस्टाग्राम पर श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, ‘केके मेरे भाई, नोट डन’। बता दें कि मशहूर गाना ”मेहकी हवाओं में” को केके और सोनू निगम ने साथ में गाया था।

सिंगर श्रेया घोशाल ने भी ट्वीट करते हुए प्लेबैक सिंगर को अपनी श्रद्धांजलि दी और लिखा, ”मैं इस बात को सच नहीं मान पा रही हूं। नंब। #KKwhy! यह मानना बहुत मुश्किल है। मेरे दिल के टुकड़े हो गए हैं”।

Twitter

विशाल ददलानी जो एक जानेमाने गायक, सोन्गराइटर और म्यूजिक कंपोजर हैं उन्होंने भी अचानक हुए केके के निधन पर अपना शोक प्रकट किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘मेरे आंसू नहीं रुक रहे हैं। वह बहुत ही अच्छा इंसान था। उनकी आवाज, उनका दिल और वह जो इंसान थे। #KK is Forever!!!’

Twitter

मशहूर गायक मोहित चौहान ने भी केके के निधन पर अपनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा, ”केके… यह सही नहीं किया। यह तुम्हारे जाने का समय नहीं था। यह आखिरी बार था जब हमने साथ में एक टूर की घोषणा की थी और तुम ऐसे कैसे जा सकते हो। मैं शोक में हूं। एक दोस्त, भाई चला गया है। RIP KK। लव यू।”

ADVERTISEMENT
Twitter

सिंगर कृष्णकुमार कुन्नथ को केके के नाम से जाना जाता है और मंगवार शाम को उनका निधन हो गया। वह कोलकाता में अपने ईवेंट में परफॉर्म कर रहे थे और अचानक ही उनकी तबियत बहुत ज्यादा बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें CMRI अस्पताल ले जाया गया और वहां उन्हें डेड डिक्लेयर कर दिया गया।

केके केवल 54 के थे। वह भारत के सबसे वर्सेटाइल सिंगर थे, जिन्होंने हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और बंगाली में भी गाने गाए हैं। उन्होंने ”जिंदगी दो पल की”, ”आंखों में तेरी”, ”खुदा जाने” और ”तड़प-तड़प” जैसे कई हिट गाने गाए हैं।

01 Jun 2022

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT